Explore

Search

March 12, 2026 10:46 pm

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। सरकंडा क्षेत्र में एक युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने चार साल तक उसका शोषण किया और बाद में शादी से इनकार कर दिया। युवती की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ जारी है और उसे जल्द ही न्यायालय में पेश किया जाएगा।

सरकंडा थाना प्रभारी निलेश पांडेय ने बताया कि क्षेत्र की रहने वाली युवती ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि लगभग चार साल पहले उसकी पहचान सरकंडा क्षेत्र के चिंगराजपारा निवासी विश्वनाथ यादव उर्फ छोटू से हुई थी। शुरुआत में दोनों के बीच सामान्य परिचय था, लेकिन धीरे-धीरे युवक ने उससे नजदीकियां बढ़ाईं और शादी का वादा करके शारीरिक संबंध बनाए।



युवती का आरोप है कि विश्वनाथ ने शादी करने का झांसा देकर चार साल तक उसका शारीरिक शोषण किया। जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया, तो युवक ने साफ इनकार कर दिया। आरोपी के इनकार से आहत युवती ने उसे मनाने की कई कोशिशें कीं, लेकिन उसकी बात नहीं मानी गई। इसके बाद उसने हिम्मत जुटाकर सरकंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई।



शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां दी हैं, जिनकी जांच की जा रही है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और साक्ष्यों को एकत्र करने में जुटी हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को जल्द ही न्यायालय में पेश किया जाएगा, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS