Explore

Search

March 13, 2026 11:30 pm

*वरिष्ठ कांग्रेस नेता फिरोज कुरैशी के निधन पर कांग्रेस जनों ने शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की *


फिरोज कुरैशी का निधन बिलासपुर कांग्रेस परिवार के अपूर्णनीय क्षति – अटल श्रीवास्तव

बिलासपुर।  गोड़पारा निवासी 75 वर्षीय वरिष्ठ कांग्रेस नेता फिरोज कुरैशी का कल देर रात निधन का समाचार प्राप्त हुआ, समाचार मिलते ही कांग्रेसजनों में शोक की लहर व्याप्त हो गई फिरोज कुरैशी 50 वर्षो तक लगातार कांग्रेस की सेवा करते रहे उनकी गिरती बिलासपुर और छत्तीसगढ़ में वरिष्ठ नेता के रूप में होती थी। स्वर्गीय फिरोज कुरैशी के संबंध स्वर्गीय विद्याचरण शुक्ल से जीवन पर्यन्त रहे है। स्वर्गीय अर्जुन सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. अजीत जोगी, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नेता प्रतिपक्ष डॉं. चरणदास महंत सहित सभी से रहे है। कांग्रेसजनों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया और श्रद्धांजली अर्पित की। विधायक अटल श्रीवास्तव, विधायक दिलीप लहरिया, पूर्व विधायक रश्मि सिंह, सियाराम कौशिक, जिला कांग्रेस कमेंटी के अध्यक्ष विजय पाण्डेय, अध्यक्ष विजय केशरवानी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक अग्रवाल, राधे भूत, महापौर रामशरण यादव, सभापति शेख नजरूद्दीन, प्रदेश प्रवक्ता अभयनारायण राय, पूर्व मण्डी अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला, संदीप शुक्ला, शंकर यादव, पूर्व सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रमोद नायक संयुक्त महामंत्री देवेन्द्र सिंह बाटू, प्रदेश सचिव तैयब हुसैन, महेन्द्र गंगोत्री, सिबली मिराज खान, नाजिम खान, स्वप्नील शुक्ला, शहर कांग्रेस के उपाध्यक्ष राकेश शर्मा, पूर्व महापौर राजेश पाण्डेय, आशिष सिंह, महामंत्री समीर अहमद, प्रवक्ता ऋषि पाण्डेय, जावेद मेमन, एनएसयूआई के सोहेल खान, ग्रामीण महामंत्री दुलारे भाई, पार्षद रामा बघेल, राजेश शुक्ला, पुष्पेन्द्र साहू, कांग्रेस नेता सतनाम सिंह खनूजा सहित सैकड़ो पदाधिकारियों ने श्रद्धांजली अर्पित की।
आज उनकी अंतिम क्रिया बिलासपुर शहर के अनेक गणमानीय नागरिक उपस्थित थे।
भारतीय जनता पार्टी के तखतपुर विधायक धरमजीत सिंह भी अंतीम क्रिया में शामिल हुए और श्रद्धांजली अर्पित की।
गौरतलब है कि फिरोज कुरैशी स्व. संजय गांधी के समय से युवा पदाधिकारी के रूप में सक्रिय रहे। राष्ट्रीय स्तर पर गुला ब नबी आजाद, अम्बिका सोनी, श्यामा चरण शुक्ल आदि से अच्छे राजनीतिक संबंध रहे। बिलासपुर में स्व. इंदिरा गांधी स्व. राजीव गांधी के होने वाली सभाओ का संचालन भी फिरोज कुरैशी  ने किया था।
विधायक अटल श्रीवास्तव ने कहा कि फिरोज कुरैशी का निधन बिलासपुर कांग्रेस परिवार का व्यक्तिगत छति है। मिलनसार हसमुख और युवा कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करने वाले नेता के रूप में उन्हें याद रखा जायेगा।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS