Explore

Search

October 21, 2026 12:43 pm

पंजाबी समाज स्त्री सत्संग की अध्यक्ष मीना सलूजा सम्मानित

बिलासपुर ।सामाजिक कार्यो में अग्रणी भूमिका निभाने वाली एवं युवा पीढ़ी को सदमार्ग दिखाने वाली , पंजाबी समाज बिलासपुर महिला स्त्री सत्संग की अध्यक्ष श्रीमती मीना सलूजा जी को सेंट्रल गुरुद्वारा गोडपारा पदाधिकारी के द्वारा गुरु नानक जयंती के शुभ अवसर सम्मान देकर सम्मानित किया ।

श्रीमती मीना सलूजा ने इस सम्मान के लिए सेंट्रल गुरुद्वारा के पदाधिकारियों आभार व्यक्त किया है श्रीमती सलूजा ने कहा कि इच्छा शक्ति से आप कुछ भी हासिल कर सकते है। श्रीमती सलूजा ने पिछले दो वर्षों के कार्यकाल में समाज अपनी अलग पहचान बनाते हुए समाज में नवजीवन प्रदान किया है। उनके सानिध्य में लगातार अनेक मुहिम चलाकर समाज को नव दिशा प्रदान कर रहे है।सम्मान से अभिभूत श्रीमती सलूजा का मानना है कि विरोध को सफलता की सीढ़ी मान अनवरत चलना एक दिन सफलता मंजिल तक पहुंचा देता है।गौर तलब हो कि इस अभूतपूर्व सम्मान सम्मानित श्रीमती मीना सलूजा समाजसेवी चंचल सलूजा की माता जी है ।समाज सेवी चंचल सलूजा ने भी इस सम्मान के लिए सेंट्रल गुरुद्वारा के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए खुशी जाहिर की है उन्हें अपनी माँ पर गर्व है ।इस सम्मान के लिए डॉ जी. बी. सिंह उपवेजा, इंजीनियर तविंदर पाल पाल अरोरा, डिंपल उपवेजा, चंचल उपवेजा, जगजीत उपवेजा, इंद्रजीत सलूजा, सुदेश सलूजा, सत्य रानी सलूजा, निर्मलजीत, लवलीन, सतनाम कौर, बीना अरोड़ा, नीना सलूजा, लाडी बहन, पप्पी, राजा, बंटी,चीकू, मुकेशसहित सभी ने श्रीमती सलूजा को बधाई दी है ।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS