Explore

Search

February 28, 2026 11:16 pm

बिलासपुर को आदर्श शहर बनाने की पहल, विधायक अमर अग्रवाल का फेसबुक लाइव संवाद,उठे शिक्षा, स्वास्थ्य और संस्कृति के मुद्दे,15 नागरिक रखे ठोस प्रस्ताव

छत्तीसगढ़।बिलासपुर को प्रदेश का अग्रणी और आदर्श शहर बनाने की दिशा में पूर्व मंत्री एवं नगर विधायक अमर अग्रवाल ने जनसंवाद की पहल को नया आयाम दिया है। फेसबुक लाइव संवाद कार्यक्रम मंथन के दूसरे संस्करण में सैकड़ों नागरिकों से सीधे संवाद करते हुए उन्होंने विकास शिक्षा स्वास्थ्य और लोकसंस्कृति से जुड़े महत्वपूर्ण सुझावों पर चर्चा की तथा उन्हें गंभीरता से अमल में लाने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम ने जन प्रतिनिधि और जनता के बीच संवाद की सशक्त परंपरा को और मजबूती प्रदान की।

विधायक अमर अग्रवाल ने कहा कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बिलासपुर को प्रदेश का अग्रणी और आदर्श शहर बनाना है। लाइव संवाद के दौरान 15 नागरिकों ने सीधे नगर विधायक के समक्ष अपने सुझाव प्रस्तुत किए।

श्रीमती सीमा चतुर्वेदी ने बाल सुरक्षा एवं शिक्षा निगरानी समिति के गठन का प्रस्ताव रखा, जिससे बच्चों की सुरक्षा और शिक्षा की गुणवत्ता पर सतत निगरानी सुनिश्चित हो सके। डॉ. मोनिका पाठक ने बिलासपुर को स्वस्थ शहर बनाने की दिशा में नेचुरोपैथी सुविधाओं से युक्त एक उत्कृष्ट योग केंद्र स्थापित करने का सुझाव दिया। वहीं, श्रीमती रश्मि गुप्ता ने अरपा नदी के नाम पर एक गरिमामय लोकमहोत्सव आयोजित करने का प्रस्ताव रखा, जिससे स्थानीय संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा मिल सके।

इसके अतिरिक्त अनेक नागरिकों ने सामाजिक सरोकार, लोकसंस्कृति, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे विषयों पर महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए। श्री अग्रवाल ने सभी सुझावों की सराहना करते हुए उन्हें गंभीरता से लागू करने की दिशा में पहल का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने शहर में संचालित विभिन्न जनहितकारी कार्यों की जानकारी भी नागरिकों को दी।

उन्होंने कहा कि मंथन कार्यक्रम जनप्रतिनिधि और जनता के बीच संवाद का सशक्त सेतु है, जो बिलासपुर के विकास के नए आयाम स्थापित करेगा। कार्यक्रम में जुड़े नागरिकों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए इसे लोकतांत्रिक परंपरा को सुदृढ़ करने वाला सकारात्मक प्रयास बताया।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS