Explore

Search

March 3, 2026 3:39 am

होली की सुरक्षा में मुस्तैद डीआईजी एवं एसएसपी रजनेश सिंह ,पूरे काफिले के साथ खुद उतरे सड़क पर

बिलासपुर। होली जैसे बड़े और संवेदनशील त्योहार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए बिलासपुर पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी कड़ी में डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह स्वयं सड़क पर उतरकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और वाहनों की सघन जांच का नेतृत्व किया।

रायपुर से लौटते समय शहर में नए बस स्टैण्ड पर एक लंबा जाम दिखाई दिया। जानकारी लेने पर पता चला कि पुलिस द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। मौके पर पहुंचने पर स्पष्ट हुआ कि स्वयं एसएसपी सिंह अपनी पूरी टीम के साथ मौजूद हैं। उनका उद्देश्य स्पष्ट था होली त्योहार के दौरान शहर में कानून-व्यवस्था बनी रहे और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जा सके।

सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता

होली के दौरान अक्सर हुड़दंग, नशे में वाहन चलाने और छोटी-मोटी झड़पों की आशंका रहती है। इन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन ने पूर्व से ही रणनीति तैयार की है। प्रमुख चौराहों और संवेदनशील क्षेत्रों में चेकिंग प्वाइंट बनाए गए हैं, जहां संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच की जा रही है।

एसएसपी रजनेश सिंह ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि आम नागरिकों को अनावश्यक असुविधा न हो, लेकिन नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने स्वयं विभिन्न स्थानों का निरीक्षण कर जवानों का उत्साहवर्धन भी किया।

टीम भावना और नेतृत्व का उदाहरण

किसी भी जिले की कानून-व्यवस्था उसके नेतृत्व पर निर्भर करती है। जब कप्तान स्वयं मैदान में उतरता है, तो पूरी टीम का मनोबल स्वतः बढ़ जाता है। बिलासपुर पुलिस के अधिकारी और जवान भी पूरी तत्परता से ड्यूटी निभाते नजर आए।

एसएसपी की सक्रियता इस बात का संकेत देती है कि एसएसपी सिंह त्योहार को लेकर किसी भी प्रकार की ढिलाई बरतने के पक्ष में नहीं है। उनका यह प्रयास न केवल सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण है, बल्कि नागरिकों में भरोसा भी मजबूत करता है।

एसएसपी की अपील 

एसएसपी रजनेश सिंह ने नागरिकों से अपील की है कि वे होली का त्योहार आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाएं। नशे की हालत में वाहन न चलाएं, यातायात नियमों का पालन करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।होली रंगों और खुशियों का पर्व है। यदि प्रशासन और आमजन मिलकर जिम्मेदारी निभाएं, तो त्योहार की खुशियां और भी बढ़ जाती हैं। बिलासपुर में पुलिस की यह मुस्तैदी इसी सकारात्मक संदेश का प्रतीक है सुरक्षित शहर, सुखद त्योहार।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS