Explore

Search

March 1, 2026 6:16 pm

पिस्टल के साथ हिस्ट्रीशीटर मोहम्मद आमीर उर्फ बद्री गिरफ्तार

रायपुर छत्तीसगढ़।रायपुर पुलिस के नॉर्थ जोन अंतर्गत थाना उरला क्षेत्र में पुलिस ने पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक पिस्टल एवं एक जिंदा कारतूस जब्त किया गया है। उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

नॉर्थ जोन के पुलिस उपायुक्त आईपीएस मयंक गुर्जर द्वारा अवैध हथियार रखने और उसकी खरीद-फरोख्त पर अंकुश लगाने के लिए जोन के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे। निर्देशों के पालन में विभिन्न थाना क्षेत्रों में मुखबिर तंत्र सक्रिय कर पेट्रोलिंग एवं सूचना संकलन किया जा रहा था।

इसी बीच में 1 मार्च 2026 को थाना उरला पुलिस को सूचना मिली कि बीरगांव के दुर्गानगर स्थित एक निर्माणाधीन कॉम्पलेक्स के पास एक व्यक्ति पिस्टल लेकर घूम रहा है। सूचना पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आकाश मरकाम तथा सहायक पुलिस आयुक्त पूर्णिमा लामा के नेतृत्व में थाना प्रभारी उरला के नेतृत्व में टीम ने मौके पर दबिश दी।

पुलिस टीम ने मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिये के आधार पर संदिग्ध को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में उसकी पहचान मोहम्मद आमीर उर्फ बद्री (25 वर्ष), निवासी दुर्गानगर बीरगांव, थाना उरला के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। हथियार रखने संबंधी वैध दस्तावेज मांगने पर वह कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका।

मयंक गुर्जर ने बताया कि आरोपी थाना उरला का हिस्ट्रीशीटर है। उसके विरुद्ध थाना माना मौदहापारा, खमतराई एवं उरला में मारपीट बलवा, लूट और हत्या के प्रयास सहित लगभग दो दर्जन से अधिक प्रकरण दर्ज हैं। वह पूर्व में जेल रह चुका है तथा उसके खिलाफ जिलाबदर की कार्रवाई भी की जा चुकी है।मामले में थाना उरला में अपराध क्रमांक 66/26 धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS