Explore

Search

September 28, 2026 11:24 pm

संगठन पर्व हमारा सबसे बड़ा त्योहार है – केन्द्रीय राज्यमंत्री  तोखन साहू

बिलासपुर ।केन्द्रीय आवासन एवं शहरी विकास कार्य राज्य मंत्री  तोखन साहू ने आज अपने संसदीय क्षेत्र में आज सदस्यता अभियान के निमित्त लोरमी जाना हुआ उक्त कार्यक्रम में प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री  टंकराम वर्मा की  उपस्थिति रही। सदस्यता अभियान में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी तो है ही साथ ही राजनीतिक दलों में अनूठी पार्टी भी है। कोई राजनीतिक दल लोकतांत्रिक तरीके से हर 6 साल में सदस्यता अभियान नहीं करता। भाजपा अकेली ऐसी पार्टी है, जिस पर हमें गर्व है।”

 श्री साहू ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ की हड्डी होती है और कार्यकर्ताओं को जोड़ कर उनका पार्टी में सदस्यता करना एक त्यौहार की तरह होता है, भाजपा संगठन का महापर्व है सदस्यता अभियान, इसे सभी कार्यकर्ताओं को पूरे मनोभाव से करना है और जितना लक्ष्य हमें मिला है उससे अधिक लोगों हमे पार्टी की सदस्यता दिलाना है। हमारा प्रयास है कि सदस्यता अभियान में सभी वर्ग, और समुदाय के लोगों को पार्टी से जोड़ें जो पार्टी की राष्ट्रवादी नीतियों से प्रभावित होकर देश की उन्नति में भागीदार होना चाहते हैं। सदस्यता अभियान को गति देने के लिए क्षेत्र में प्रवास करें। नियमित अंतराल पर अभियान की समीक्षा की जाये।

 

कार्यक्रम में धनीराम यादव, विनय साहू विक्रम ठाकुर लोरमी विधानसभा के तीनों मंडल अध्यक्ष , दिनेश साहू , महाजन जायसवाल, प्रदेश मिश्रा एवं महामंत्री विश्वास दुबे, सुशील यादव, राजेन्द्र साहू, जवाहर दिवाकर, ज्ञानेश्वर क्षत्रिय, रामनिहोर कश्यप सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS