Explore

Search

April 17, 2026 5:12 am

चेतना अभियान के तहत ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल के में आयोजित की गई साईबर की पाठशाला

स्कूल प्रबंधन ने की पुलिस के द्वारा चलाए जा रहे चेतनासाईबर पाठशाला की सराहना

बिलासपुर पुलिस द्वारा “चेतना अभियान’’ के तहत लगातार लोगो को नशे के विरूद्ध जानकारी, सडक सुरक्षा से संबंधित जानकारी एवं साईबर संबंधी अपराध से बचाव की जानकारी दी जा रही है ।साईबर सुरक्षा के तहत अलग अलग स्कूल, कालेज एवं सार्वजनिक स्थानो पर साईबर की पाठशाला लगाकर साईबर संबंधी जानकारी देने का काम पुलिस कप्तान रजनेश सिंह की टीम कर रही है इसी अभियान के तहत 22-सरकंडा क्षेत्र के ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में चेतना अभियान के तहत साईबर की पाठशाला का आयोजन किया।

बिलासपुर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा ग्रामीण एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री उमेश गुप्ता के द्वारा स्कूल में पढने वाले छात्र-छात्राओ तथा फेकेल्टी ; टीचर को साईबर अपराध के संबंध में सूक्ष्म से सूक्ष्म जानकारी दी गई छात्रो को यह भी समझाईश् दी गई कि किसी भी अनजान व्यक्ति को अपनी व्यक्तिगत जानकारी नही देवे, मोबाईल् मे आए किसी भी लिंक को बिना जानकारी के ओपन नही करे तथा मोबाईल में आए ओटीपी को किसी अन्य व्यक्ति को न बताए।

साईबर की पाठशाला में ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल के चेयरमैन समेत अन्य कर्मचारीगण उपस्थित थे सभी इस अभियान की सराहना की और बिलासपुर पुलिस का आभार व्यक्त किया

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS