CBN36 दुर्ग। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने रविवार को महिला थाना दुर्ग का भ्रमण किया। दोपहर करीब 12:50 बजे थाना पहुंचीं केंद्रीय राज्यमंत्री ने यहां संचालित परिवार परामर्श कार्यक्रम की कार्यप्रणाली देखी और काउंसलिंग प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने परिवार परामर्शदाताओं के साथ बैठकर पारिवारिक मामलों में की जा रही काउंसलिंग को समझा और संबंधित परिवारों की समस्याएं भी सुनीं।
इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने महिला थाना में परिवारों की काउंसलिंग के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी। अतिरिक्त कक्ष और अन्य आवश्यक सुविधाओं के विस्तार को लेकर भी चर्चा हुई। परिवार परामर्शदाताओं ने पारिवारिक विवादों के समाधान के लिए अपनाई जा रही प्रक्रिया के बारे में बताया।
परिवारों की समस्याएं सुनीं, दिए आवश्यक सुझाव

केंद्रीय राज्यमंत्री ने काउंसलिंग के दौरान संबंधित परिवारों की समस्याओं को सुना और पारिवारिक विवादों के निराकरण के लिए आवश्यक सुझाव दिए। इस दौरान उन्हें महिला सुरक्षा, पारिवारिक विवादों के समाधान और परिवार परामर्श के क्षेत्र में दुर्ग पुलिस की ओर से किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी गई।
राज्यमंत्री ने महिला सुरक्षा और परिवार परामर्श के क्षेत्र में दुर्ग पुलिस द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। महिला थाना प्रभारी निरीक्षक नीता राजपूत और परिवार परामर्शदाता अशोक जोशी व रत्ना रानी की भूमिका की भी जानकारी दी गई।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की निजी सहायक (पीए) रिया सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक नेवई भारती मरकाम, महिला थाना प्रभारी निरीक्षक नीता राजपूत तथा परिवार परामर्शदाता अशोक जोशी और रत्ना रानी मौजूद रहे।
पुलिस ने की संवाद और परामर्श की अपील
दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से पारिवारिक विवाद की स्थिति में आपसी संवाद और विधिक परामर्श के माध्यम से समस्या का समाधान करने की अपील की। पुलिस ने कहा कि आवश्यकता होने पर महिला थाना और परिवार परामर्श व्यवस्था से संपर्क कर उचित मार्गदर्शन लिया जा सकता है।
प्रधान संपादक




