Explore

Search

November 22, 2026 4:14 pm

103 करोड़ की बाट जोह रहा बिलासपुर एयरपोर्ट, चार महीने से मंत्रालय में अटकी फाइलें

रनवे विस्तार के 63 और एटीसी टावर के 40 करोड़ रुपये का प्रस्ताव चार महीने से मंत्रालय में लंबित

हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने शीतकालीन सत्र में बजट स्वीकृति की उठाई मांग, एक साल से उपलब्ध है रनवे विस्तार के लिए जमीन

CBN36 बिलासपुर। बिलासपुर में बेहतर हवाई सुविधा का सपना कब पूरा होगा? इस सवाल को लेकर हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने एक बार फिर राज्य सरकार से निर्णायक पहल की मांग की है। समिति ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र में पेश होने वाले अनुपूरक बजट में बिलासपुर एयरपोर्ट के विकास के लिए 103 करोड़ रुपये स्वीकृत करने की मांग की है।

समिति के अनुसार, रनवे विस्तार के लिए 63 करोड़ रुपये और नए एटीसी टावर के निर्माण के लिए 40 करोड़ रुपये के प्रस्ताव पिछले चार महीने से मंत्रालय में लंबित हैं। रनवे विस्तार के लिए आवश्यक जमीन एक साल से उपलब्ध है, लेकिन बजट की मंजूरी नहीं मिलने के कारण निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है।

वर्तमान में बिलासपुर एयरपोर्ट से केवल एटीआर-72 विमानों का संचालन हो रहा है। गर्मी के मौसम में भी ये विमान पूरी क्षमता से उड़ान नहीं भर पाते। ऐसे में बड़े विमानों के संचालन और बेहतर हवाई कनेक्टिविटी के लिए रनवे का विस्तार बेहद जरूरी है।

समिति ने कहा कि बिलासपुर में स्थायी एटीसी टावर भी नहीं है। इसके निर्माण के लिए 40 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन के पास लंबित है। रनवे विस्तार और एटीसी टावर दोनों ही एयरपोर्ट के विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं।

समिति का महाधरना जारी रहा। धरने में बड़ी संख्या में सदस्यों एवं नागरिकों ने भाग लिया।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS