Explore

Search

November 13, 2026 8:27 pm

छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी तेज, न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समिति की अहम बैठक

CBN36 रायपुर, 13 नवंबर। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर सरकार की पहल आगे बढ़ती नजर आ रही है। इसी क्रम में सर्वोच्च न्यायालय की सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में गठित उच्चस्तरीय समिति की महत्वपूर्ण बैठक नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में आयोजित हुई। बैठक में समान नागरिक संहिता से जुड़े विभिन्न कानूनी, सामाजिक एवं अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में समिति के सदस्यों ने UCC से संबंधित विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे। समिति की चर्चा को छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता के स्वरूप और उससे जुड़े पहलुओं के अध्ययन की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इस उच्चस्तरीय बैठक में सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी एवं समिति सदस्य एम.के. राऊत, शत्रुघ्न सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता मोहन पवार, सेवानिवृत्त प्राचार्य ज्योति रानी सिंह तथा समिति के सचिव श्याम धावड़े उपस्थित रहे।

क्या है UCC?

समान नागरिक संहिता का उद्देश्य विवाह, तलाक, उत्तराधिकार और गोद लेने जैसे नागरिक मामलों में सभी नागरिकों के लिए समान कानूनी प्रावधानों की व्यवस्था करना है। हालांकि, छत्तीसगढ़ में इसे लेकर समिति की सिफारिशें और आगे की प्रक्रिया महत्वपूर्ण रहेंगी।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS