CBN36 रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रकाश और उल्लास के महापर्व दीपावली के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने मां लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश से सभी प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन की कामना की।
मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपावली केवल दीपों का त्योहार नहीं, बल्कि आशा, विश्वास, प्रेम और सद्भाव का महापर्व है। यह पर्व हमें अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने, आपसी भाईचारे को मजबूत करने तथा जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कामना की कि दीपावली का पावन पर्व छत्तीसगढ़ के प्रत्येक घर-आंगन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली का प्रकाश फैलाए। साथ ही प्रदेश निरंतर विकास और उन्नति के पथ पर आगे बढ़ते हुए नए कीर्तिमान स्थापित करे।
प्रधान संपादक