Explore

Search

October 31, 2026 8:47 pm

बिलासपुर के 53 स्काउट-गाइड को राज्यपाल रमेन डेका ने किया सम्मानित

सर्वश्रेष्ठ रोवर, गाइड और रेंजर का पुरस्कार भी बिलासपुर के नाम, राज्य स्तरीय समारोह में जिले का बढ़ाया गौरव

CBN36 बिलासपुर, 31 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्य भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के राज्य पुरस्कार अलंकरण समारोह में बिलासपुर जिले ने शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए प्रदेश में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। रायपुर के छत्तीसगढ़ मंडपम में आयोजित वर्ष 2025-26 के राज्य स्तरीय समारोह में राज्यपाल रमेन डेका ने जिले के 53 स्काउट-गाइड, रोवर एवं रेंजर को राज्य पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।

खास बात यह रही कि बिलासपुर जिले के प्रतिभागियों ने सर्वश्रेष्ठ रोवर, सर्वश्रेष्ठ गाइड और सर्वश्रेष्ठ रेंजर के तीनों विशिष्ट पुरस्कार भी अपने नाम किए। इस उपलब्धि से जिले का गौरव बढ़ा है।

जिले के कुल 53 प्रतिभागियों को राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इनमें 16 स्काउट, 23 गाइड, 3 रोवर और 11 रेंजर शामिल हैं। राज्य पुरस्कार प्रमाणपत्र प्राप्त करने वालों में स्काउट वर्ग से ग्यास खान, गाइड वर्ग से सुहानी यादव, रोवर वर्ग से सोहन कुमार तथा रेंजर वर्ग से आयुषी कश्यप शामिल रहे। जिला संगठन आयुक्त स्काउट महेंद्र बाबू टंडन को भी राज्य पुरस्कार प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।

वहीं, सर्वश्रेष्ठ रोवर का पुरस्कार चंद्रशेखर पंकज, सर्वश्रेष्ठ गाइड का पुरस्कार दिव्या पटेल और सर्वश्रेष्ठ रेंजर का पुरस्कार कृति बिजोर को प्रदान किया गया। इन प्रतिभागियों ने अपनी मेहनत, लगन और उत्कृष्ट प्रदर्शन से जिले को गौरवान्वित किया।

समारोह में स्कूल शिक्षा मंत्री एवं राज्य अध्यक्ष गजेंद्र यादव, राज्य मुख्य आयुक्त इंदरजीत सिंह खालसा, स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. कमल प्रीत सिंह, राज्यपाल के सचिव डॉ. प्रसन्ना, राज्य सचिव अमित छत्रिय सहित अनेक गणमान्य अतिथि एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

जिला संघ बिलासपुर की इस उपलब्धि में संयुक्त राज्य सचिव बीना यादव, राज्य मुख्यालय आयुक्त रविश गुप्ता, सहायक राज्य आयुक्त विजय कुमार यादव एवं भूपेंद्र शर्मा, जिला मुख्य आयुक्त राजेंद्र साहू, जिला शिक्षा अधिकारी संदीप पांडेय, जिला आयुक्त गाइड आरती राय, जिला मुख्यालय आयुक्त स्काउट टुकेश्वर यादव, दिनेश जायसवाल, डॉ. नवनीत कौशिक, जिला सचिव लता यादव, जिला संगठन आयुक्त गाइड डॉ. पूनम सिंह, जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट संतोष त्रिपाठी एवं जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड माधुरी यादव सहित अन्य पदाधिकारियों का मार्गदर्शन और सहयोग रहा।

बिलासपुर के प्रतिभागियों की यह सफलता स्काउटिंग एवं गाइडिंग के मूल मंत्र सेवा, अनुशासन, नेतृत्व और समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण है। जिले के 53 प्रतिभागियों का राज्य स्तर पर सम्मानित होना न केवल उनके व्यक्तिगत परिश्रम का परिणाम है, बल्कि जिले में स्काउट-गाइड गतिविधियों को मिल रहे प्रोत्साहन और बेहतर मार्गदर्शन को भी दर्शाता है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS