CBN36 बिलासपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर साऊथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड एसईसीएल की ओर से इंदिरा विहार कॉलोनी में 80 पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम के जरिए स्वतंत्रता के 80वें वर्ष को पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के संकल्प से जोड़ने का संदेश दिया गया।
पौधरोपण कार्यक्रम में एसईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक हरीश दुहन, निदेशक तकनीकी-संचालन एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक मानव संसाधन बिरंची दास, निदेशक वित्त डी. सुनील कुमार, मुख्य सतर्कता अधिकारी हिमांशु जैन, निदेशक तकनीकी-योजना एवं परियोजना रमेश चंद्र महापात्र समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

एसईसीएल परिवार की प्रथम महिला एवं श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्षा शशि दुहन सहित उपाध्यक्ष अनिता फ्रैंकलिन, इप्सिता दास, हसीना कुमार, विनिता जैन और शुभश्री महापात्र ने भी पौधरोपण में सहभागिता की।
पौधरोपण नहीं, आने वाली पीढ़ियों के लिए संकल्प
इस मौके पर सीएमडी हरीश दुहन ने कहा कि 80वें स्वतंत्रता दिवस पर 80 पौधों का रोपण केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, स्वस्थ और हरित पर्यावरण सुनिश्चित करने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन बनाते हुए एसईसीएल सतत एवं उत्तरदायी खनन की दिशा में लगातार काम कर रहा है।
खनन के बाद भूमि को बनाया जा रहा उपयोगी
उन्होंने कहा कि एसईसीएल ऊर्जा सुरक्षा के साथ पर्यावरण संरक्षण, जैव-विविधता संवर्धन और हरित पहलों को भी प्राथमिकता दे रहा है। खनन क्षेत्रों में पुनर्वास, भूमि पुनर्विकास, पौधरोपण और इको-पार्क जैसी गतिविधियों के जरिए खनन के बाद भूमि को पर्यावरणीय और सामाजिक उपयोग के लिए विकसित किया जा रहा है।
इस अवसर पर एसईसीएल के निदेशक मानव संसाधन बिरंची दास ने कहा
पौधों की देखभाल का संकल्प लेते हुए निदेशक तकनीकी योजना परियोजना आरएस महापात्र ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि एक पेड़ माँ के नाम पर अस्सी पौधे आज लगाये गए हैं ।
कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प लिया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण को सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए हरित और स्वच्छ भविष्य के लिए मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता दोहराई गई।
प्रधान संपादक




