
CBN36 बिलासपुर। आधारशिला विद्या मंदिर न्यू सैनिक स्कूल एवं छत्तीसगढ़ गोजू रयु कराते एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में स्कूल परिसर में एक दिवसीय कराते कलर बेल्ट ग्रेडिंग एवं एडवांस ट्रेनिंग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब 80 कराते खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपने कौशल का प्रदर्शन किया। इनमें से 71 खिलाड़ी कलर बेल्ट परीक्षा में सफल रहे, जिन्हें बेल्ट एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।

छत्तीसगढ़ गोजू रयु कराते एसोसिएशन के मुख्य प्रशिक्षक एवं एवीएम कराते कोच सेन्सई विनय गढ़ेवाल ने खिलाड़ियों को काता और कुमिते की एडवांस तकनीकों का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि कराते में ब्लैक बेल्ट तक पहुंचने के लिए खिलाड़ियों को क्रमशः विभिन्न कलर बेल्ट की परीक्षाएं उत्तीर्ण करनी होती हैं। आने वाले समय में 10 से 12 खिलाड़ियों को ब्लैक बेल्ट मिलने की संभावना है।
इन खिलाड़ियों को मिली कलर बेल्ट

ब्राउन बेल्ट फर्स्ट क्यू (चौथा ब्राउन बेल्ट): पीयूष यादव, आराध्या जनास्वामी, आयुषी साहू, ऋतु हाजरा और भार्गवी साहू।
ब्राउन बेल्ट सेकेंड क्यू (तीसरा ब्राउन बेल्ट): दिव्यांशु खांडे, मोहम्मद ऑन खान, रेनू पटेल, धन्या मिश्रा, हर्षित सिंह चंदेल और आराध्या भारत।

ब्राउन बेल्ट फोर्थ क्यू (फर्स्ट ब्राउन बेल्ट): अदिति साईशेरा, गरिमा सोनवानी, अथर्व शर्मा और अस्मिता गढ़ेवाल।
पर्पल बेल्ट (पांचवां क्यू): भास्कर दीप सोनी, वंश बंजारे और साधना पटेल।

ब्लू बेल्ट (छठवां क्यू): आरुष खांडे, आराधना खांडे, सौम्या सिंह, आराध्या अग्निहोत्री, तृषा यादव, उम्मुल रोमैसा खान, अभिनव सिंह और विवान गहरे।
ग्रीन बेल्ट (सातवां क्यू): जीवा पवार, युवांक ध्रुव और छत्रपाल गढ़ेवाल।
ऑरेंज बेल्ट (आठवां क्यू): पवित्रा पटेल, आव्या साहू, अभ्युदित सिंह, जावेश कश्यप, जागेश कश्यप और राघव साहू।

यलो बेल्ट (नौवां क्यू): देविका कोरी, शिवम कैवर्त्य, कियांश मंडल, रोहित हाजरा, समीक्षा वर्मा, दिव्यांशु लोनिया, प्रशांत कैवर्त, त्रिनेत्रा साहू, उद्भव लास्कर, शिवांश मिश्रा, रियांश पटेल, वंशिका पटेल, आरव देवांगन, दर्श सिंह, सिविका देवांगन, श्रेयस कुमार, जैनब मेराज खान, शिवांश पाठक, अनिका सोनी, अन्विका कंवर, देवांश सोनवानी, प्रांजल साहू, आहान सिंह, पूर्वी साहू, रुद्र गोस्वामी, युगल पटेल, वैष्णवी साहू, मयंक लोनिया, ताश्वी साहू, लिया देवांगन, अक्ष देवांगन, आशुतोष धीरेंद्र और कैडेट यशवर्धन सिंह।

मुख्य अतिथि एवं स्कूल की प्राचार्य जीआर मधुलिका ने सफल खिलाड़ियों को बेल्ट और प्रमाणपत्र प्रदान किए। उन्होंने कहा कि मार्शल आर्ट में ब्लैक बेल्ट प्राप्त करने के लिए अनुशासन, नियमित अभ्यास और सभी कलर बेल्ट की परीक्षाएं उत्तीर्ण करना आवश्यक होता है।

कार्यक्रम में चेयरमैन डॉ. अजय श्रीवास्तव, डायरेक्टर एसके जनास्वामी, प्राचार्य जीआर मधुलिका, वाइस प्रिंसिपल जोशी सर, प्रशासनिक अधिकारी उदय कुमार शर्मा, मुख्य खेल प्रभारी उत्तम साहू, रूची देवांगन, त्रिशा हलदर और डेविड साहू उपस्थित रहे।

प्रशिक्षक विनय गढ़ेवाल ने बताया कि एक माह बाद भव्य प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसमें खिलाड़ियों को कराते की उन्नत तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
प्रधान संपादक



