CBN36 जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले के खरौद स्थित गढ़वा तालाब में मगरमच्छ दिखाई देने के बाद प्रशासन और पुलिस अलर्ट हो गई है। लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय पांडे के निर्देश पर गांव में मुनादी कराकर ग्रामीणों को सतर्क किया गया।
मुनादी के माध्यम से सभी ग्रामवासियों से अपील की गई है कि वे किसी भी परिस्थिति में गढ़वा तालाब में न जाएं और न ही तालाब के आसपास अनावश्यक भीड़ लगाएं। ग्रामीणों से विशेष रूप से बच्चों पर नजर रखने तथा पशुओं को भी तालाब के किनारे न ले जाने की सलाह दी गई है।
पुलिस एवं प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने और किसी भी आपात स्थिति अथवा मगरमच्छ के दिखाई देने पर तत्काल संबंधित अधिकारियों को सूचना देने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा कि जनसुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए जब तक स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं हो जाती, तब तक तालाब से सुरक्षित दूरी बनाए रखें।
प्रधान संपादक



