Explore

Search

August 1, 2026 2:50 pm

तालाब में मिली युवक की लाश, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका; पुलिस जांच में जुटी

CBN 36 बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम लोखंडी में तालाब से 28 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक की पहचान सत्यप्रकाश केवट उर्फ आकांक्षा के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है।

जानकारी के अनुसार ग्राम लोखंडी स्थित तालाब में युवक के डूबने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना पर सकरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया। पुलिस ने मौके पर पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

मृतक के भाई संतोष केवट ने सकरी थाने में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि उनके भाई की मौत सामान्य हादसा नहीं बल्कि संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। उन्होंने मामले में हत्या की आशंका जताते हुए हर पहलू की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी। फिलहाल पुलिस हादसा, आत्महत्या और हत्या समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

पुलिस का कहना है कि जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि किसी प्रकार के साक्ष्य सामने आते हैं तो उसी अनुरूप वैधानिक कदम उठाए जाएंगे।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS