Explore

Search

July 29, 2026 12:13 am

चातुर्मास कलश स्थापना 2 अगस्त को, जैन समाज में उत्साह

CBN 36 बिलासपुर।  चातुर्मास कलश स्थापना 2 अगस्त को लोग। इसे लेकर जैन समाज में उत्साह है। संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज की परम प्रभावक शिष्या एवं नवाचार्य श्री 108 समय सागर महाराज जी की आज्ञानुवर्ती आर्यिका श्री 105 अकम्प मति माताजी तथा आर्यिका श्री 105 अचल मति माताजी ससंघ इन दिनों 1008 श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में विराजमान हैं। जैन समाज में उनके चातुर्मास को लेकर विशेष उत्साह का वातावरण है।

जैन सभा अध्यक्ष दीपक जैन ने बताया कि ब बड़े ही सौभाग्य का विषय है कि गुरदेव की असीम कृपा से माताजी ससंघ का चातुर्मास बिलासपुर जैन सभा को प्राप्त हुआ है । हम सभी का सौभाग्य होगा जब माताजी ससंघ का 30 वाँ एवं बिलासपुर जैन समाज का  द्वितीय चातुर्मास की स्थापना होगी। जिसे हम सभी “अद्वितीय चातुर्मास” बनाने का प्रयास करेंगे। दो अगस्त  रविवार दोपहर 1.00 बजे आचार्य श्री विद्या सागर जी महाराज संत भवन क्रांति नगर में माताजी ससंघ , ब्रह्मचारणी मंजू दीदी ब्रह्मचारिणी रेखा दीदी के सानिध्य में मंगल कलश स्थापना हर्षोल्लास के साथ होगी। प्रचार प्रसार प्रभारी अमरेश जैन ने बताया कि कार्यक्रम की रूपरेखा में मांगलिक कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण से आचार्य श्री जी के महा पूजन, संगीतमय प्रतिष्ठाचार्य ब्रह्मचारी दीपक भैया टहरका वाले के सान्निध्य में होगी । भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, कलश की बोलिया, द्वय माताजी के मंगल प्रवचन होंगे। 

इस अवसर पर सकल जैन समाज के प्रत्येक वर्ग, महिलाएं , बच्चे, पुरुष, सभी महिला मण्डल, नवेध्यम एवं जैनत्व ग्रुप, मुनि सेवा संघ, वीर सेवा दल तीनो मंदिर जी के पदाधिकारी गण सभी की उपस्थिति रहेगी । महिलाएं हथकरघा की लाल साड़ी  एवं पुरुष वर्ग सफेद कुर्ते पैजामे में रहेंगे। सभी आगुंतकों के आवास की एवं भोजन ।की व्यवस्था रहेगी।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS