बिलासपुर। डॉक्टर्स डे के अवसर पर पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जावेद मेमन के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने शहर के विभिन्न वरिष्ठ चिकित्सकों का सम्मान किया। इस दौरान चिकित्सकों को शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके चिकित्सा एवं सामाजिक सेवा कार्यों के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभय नारायण राय ने कहा कि किसी भी गंभीर बीमारी के समय सबसे पहले डॉक्टर ही मरीज के लिए उम्मीद की किरण बनकर सामने आते हैं। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान चिकित्सकों ने फ्रंटलाइन वॉरियर्स के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए दिन-रात सेवा की और अपने परिवार से दूर रहकर लोगों की जान बचाई।
पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जावेद मेमन ने कहा कि चिकित्सक अपनी सेवा भावना और समर्पण से मरीजों को नया जीवन प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि शहर के डॉक्टर न केवल बेहतर उपचार उपलब्ध कराते हैं, बल्कि समाजसेवा के कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं। ऐसे समर्पित चिकित्सकों का सम्मान करना गौरव की बात है।
इस अवसर पर डॉ. अखिलेश देवरस, डॉ. दिव्य गुंजन, डॉ. कंचन मोटवानी, डॉ. इरम कादरी, डॉ. असलम अंसारी, डॉ. आलोक कश्यप, डॉ. समर्थ शर्मा, डॉ. अनीस अकबानी, डॉ. संतोष गेमनानी, डॉ. एम.एच. सिद्दीकी, डॉ. सोफिया सुल्ताना, डॉ. कृपा यादव, डॉ. सुरभि राजगीर तथा डॉ. हरविंदर कौर गांधी का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में अभय नारायण राय, जावेद मेमन, डॉ. ऋषि कश्यप, रमजान गौरी, मोहम्मद अयाज, वक्कार खान, रिजवान खान एवं रितेश यादव सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
प्रधान संपादक


