Explore

Search

October 2, 2026 10:01 am

35 से 45 वर्ष की सेवा पूरी करने वाले दुर्ग पुलिस के सात अधिकारी-कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

दुर्ग। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय, दुर्ग में पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे सात अधिकारी एवं कर्मचारियों के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में करीब 35 से 45 वर्ष की गौरवपूर्ण सेवा पूर्ण करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुष्पगुच्छ, शाल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।

समारोह के दौरान सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने लंबे सेवाकाल के अनुभव साझा किए। उन्होंने पुलिस सेवा में अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए युवा पुलिसकर्मियों को समर्पण भाव से कार्य करने का संदेश दिया।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के दीर्घकालीन योगदान की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय और सम्मानपूर्ण जीवन की शुभकामनाएं दीं। समारोह में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए सम्मानपूर्वक विदाई दी।

समारोह में उप निरीक्षक शिवनारायण सिंह, उप निरीक्षक दीनदयाल वर्मा, सहायक उप निरीक्षक नरेन्द्र कुमार सोनी, सहायक उप निरीक्षक राजकुमार दीवान, प्रधान आरक्षक क्रमांक 625 नंद कुमार सिंह, प्रधान आरक्षक क्रमांक 998 लवण सिंह तथा प्रधान आरक्षक क्रमांक 727 यदुलाल पाटिल को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय, दुर्ग तथा पुलिस लाइन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सक्रिय भूमिका रही।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS