Explore

Search

June 28, 2026 8:10 pm

नाभि झटका सहित स्वास्थ्यवर्धक साधनाओं का किया सामूहिक अभ्यास

बिलासपुर। सन टू ह्यूमन परिवार, बिलासपुर द्वारा रविवार को राजकिशोर नगर स्थित शनि साईं मंदिर में पूज्य परम आलय जी द्वारा विकसित विभिन्न वैज्ञानिक एवं साधनात्मक प्रयोगों का सामूहिक अभ्यास कराया गया। कार्यक्रम ललित अग्रवाल के सानिध्य में संपन्न हुआ।

आयोजकों ने बताया कि पूज्य परम आलय जी ने लगभग 30 वर्षों की सतत साधना, अध्ययन एवं विभिन्न प्रयोगों के आधार पर शरीर, मन और चेतना को स्वस्थ एवं संतुलित रखने के उद्देश्य से कई व्यावहारिक अभ्यास विकसित किए हैं। इनमें नाभि झटका सहित स्वास्थ्यवर्धक एवं जागरूकता बढ़ाने वाले विभिन्न अभ्यास शामिल हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित साधकों ने इन अभ्यासों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान नियमित साधना के माध्यम से स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संकल्प भी लिया गया।

सन टू ह्यूमन परिवार, बिलासपुर ने नागरिकों से स्वास्थ्य एवं जागरूकता संबंधी इन साधनाओं से जुड़कर स्वस्थ तन, शांत मन और जागृत चेतना की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया।

इस अवसर पर संजय जैन, एस.एल. राठौर, रामकुमार वस्त्रकार, शरद साहू, दिलीप राठौर, राकेश राठौर, अजय जैन, ललित अग्रवाल, प्रणय जैन, भव्य जैन, डॉ. ए.के. सिंह, सुशील धर दिवान, चंचल जैन, दीपा, सरिता सिंह, विनीता सिंह, प्रीति बावरे, के. रेवती, अलका राठौर, सृष्टि राठौर, मधु, स्नेहा जैन सहित बड़ी संख्या में साधक उपस्थित रहे।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS