Explore

Search

September 19, 2026 9:33 pm

मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर, 19 जून 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने सौजन्य मुलाकात की।

मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री अग्रवाल को छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन और गौरवशाली परंपरा का महत्वपूर्ण अंग है, जो व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में योग को जन-जन तक पहुंचाने तथा युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को योग से जोड़ने के लिए विशेष प्रयास किए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली के लिए योग को जनआंदोलन का स्वरूप दिया जाना चाहिए।

मुलाकात के दौरान प्रदेश में योग के प्रचार-प्रसार, जनजागरूकता बढ़ाने तथा योग संबंधी गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि संजय अग्रवाल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ योग आयोग प्रदेश में योग के प्रसार, जनभागीदारी और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने की दिशा में प्रभावी कार्य करेगा।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS