Explore

Search

June 18, 2026 8:20 pm

एसईसीएल में स्वच्छता शपथ के साथ ‘स्वच्छता पखवाड़ा-2026’ का शुभारंभ

बिलासपुर। भारत सरकार के स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत 16 जून से 30 जून 2026 तक आयोजित होने वाले ‘स्वच्छता पखवाड़ा-2026’ का शुभारंभ एसईसीएल मुख्यालय में स्वच्छता शपथ कार्यक्रम के साथ किया गया।

मुख्यालय स्थित प्रशासनिक भवन के आगंतुक कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में एसईसीएल के सीएमडी, निदेशकगण, मुख्य सतर्कता अधिकारी, विभागाध्यक्ष, अधिकारी-कर्मचारी तथा श्रमसंघ प्रतिनिधियों ने स्वच्छता की शपथ ली। इस दौरान बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी एवं श्रमसंघ प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएमडी हरीश दुहन ने स्वच्छता को संस्थागत संस्कृति और सामाजिक दायित्व का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए सभी कर्मियों से स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता के माध्यम से ही स्वच्छ भारत के लक्ष्य को प्रभावी रूप से प्राप्त किया जा सकता है।

स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान एसईसीएल की सभी इकाइयों एवं प्रतिष्ठानों में स्वच्छता अभियान, जनजागरूकता कार्यक्रम तथा विभिन्न सहभागिता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने और जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जाएगा।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS