Explore

Search

August 6, 2026 3:38 pm

सुशासन तिहार: आवेदनों का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण करें – कलेक्टर संजय अग्रवाल

तखतपुर में लापरवाही पर सीएमओ को शोकॉज नोटिस के निर्देश, योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर जोर

बिलासपुर, 5 मई। सुशासन तिहार के तहत प्राप्त आवेदनों के निराकरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कलेक्टर आईएएस संजय अग्रवाल ने साप्ताहिक टीएल बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी आवेदनों का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए।

तखतपुर क्षेत्र में शिविरों के प्रचार-प्रसार में कमी पाए जाने पर कलेक्टर ने नाराजगी जताते हुए सीएमओ अमरेश सिंह को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजनाओं और शिविरों की जानकारी हर व्यक्ति तक पहुंचनी चाहिए, ताकि अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें।

बैठक में जल संरक्षण को लेकर भी अहम निर्णय लिए गए। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को 86 सूखे नलकूपों को रिचार्जिंग कार्य में उपयोग करने के निर्देश दिए गए।

ई-डिस्ट्रिक्ट योजना में लगभग 12 प्रतिशत आवेदन निरस्त होने पर कलेक्टर ने सख्ती दिखाई और लोकसेवा केंद्र ऑपरेटरों को प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए।

महतारी वंदन योजना के तहत अब तक 71 प्रतिशत महिलाओं का ई-केवाईसी पूरा हो चुका है, जबकि आयुष्मान कार्ड योजना में 3.14 लाख पात्र हितग्राहियों के कार्ड बनना बाकी है।कलेक्टर संजय अग्रवाल ने दोनों योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए।पुराने राजस्व प्रकरणों को 3-4 दिनों में निपटाने के सख्त निर्देश भी बैठक में दिए गए।बैठक में निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS