Explore

Search

May 4, 2026 5:28 pm

गौ मांस सहित आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर।बेलगहना पुलिस द्वारा गौ मांस रखने एवं काटने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम सुरेश कुमार सोनवानी पिता मनीराम सोनवानी निवासी ग्राम करहीकछार चौकी बेलगहना का रहने वाला है।पुलिस ने आरोपी से लगभग 07 किलोग्राम कटा हुआ मांस से और मांस काटने में प्रयुक्त एक टंगली जप्त किया है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक चार मई को जय गुप्ता, निवासी बेलगहना, द्वारा चौकी बेलगहना में उपस्थित होकर सूचना दी गई कि ग्राम करहीकछार स्थित बिजली ऑफिस के पास रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा गौ मांस रखा एवं काटा जा रहा है। सूचना पर बेलगहना पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया।एसएसपी आईपीएस रजनेश सिंह, एएसपी अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिंह तथा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कोटा श्रीमती नुपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के घर पर तड़के सुबह रेड की। रेड के दौरान आरोपी अपने आंगन में मांस को टंगली से काटते हुए पाया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा जीवित एवं मृत गाय-भैंस को काटकर मांस को सुखाकर रखने एवं उपभोग हेतु उपयोग करने की जानकारी दी गई।

पुलिस द्वारा विधिवत कार्रवाई करते हुए मौके से लगभग 07 किलोग्राम कटा हुआ मांस एवं मांस काटने में प्रयुक्त टंगली जप्त की गई। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 00/2026 धारा 5, 10 छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम, 2004 के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है।आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS