Explore

Search

September 20, 2026 6:39 pm

सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का प्रदेशव्यापी दौरा शुरू

“ प्रमुख सचिव सुबोध सिंह तथा विशेष सचिव रजत बंसल भी साथ हुए रवाना ”

छत्तीसगढ़ ।विष्णुदेव साय ने राज्य में सुशासन को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘सुशासन तिहार’ अभियान के तहत अपने प्रदेशव्यापी दौरे की आज शुरुआत कर दी। मुख्यमंत्री आज पुलिस लाइन हेलीपेड रायपुर से विभिन्न जिलों के लिए रवाना हुए।

राज्य शासन के इस महत्वपूर्ण अभियान के अंतर्गत मुख्यमंत्री श्री साय आम नागरिकों से सीधे संवाद करेंगे और सरकार द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की जमीनी स्थिति का फीडबैक लेंगे। इस दौरान आम लोगों की समस्याओं और सुझावों को भी प्राथमिकता से सुना जाएगा।

उल्लेखनीय है कि ‘सुशासन तिहार’ का आयोजन 1 मई से प्रारंभ होकर 10 जून तक चलेगा। इस अवधि में शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली की समीक्षा के साथ-साथ जनभागीदारी को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

एम

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS