Explore

Search

May 3, 2026 12:17 pm

रायगढ़ में ‘पुलिस-यूथ यूनिटी स्पोर्ट्स’ ताइक्वांडो प्रतियोगिता का भव्य समापन

“160 खिलाड़ियों के साथ 10 दिव्यांग प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया

छत्तीसगढ़ ।रायगढ़ पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के तहत आयोजित दो दिवसीय ‘POLICE-YOUTH UNITY SPORTS’ ताइक्वांडो प्रतियोगिता का शनिवार को अग्रोहा भवन में पुरस्कार वितरण समारोह के साथ भव्य समापन हुआ। प्रतियोगिता में 160 खिलाड़ियों के साथ 10 दिव्यांग प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर जीवर्धन चौहान उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पार्षद एवं नेता प्रतिपक्ष श्री सलीम नियारिया डिग्री लाल साहू सहित जनप्रतिनिधि, पुलिस अधिकारी, मीडिया प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

महापौर श्री चौहान ने रायगढ़ पुलिस की पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के साथ खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में सहायक होते हैं। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रखने की बात कही। वहीं, डिग्री लाल साहू ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं युवाओं के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और उन्हें फिट रहने के लिए प्रेरित करती हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आईपीएस शशि मोहन सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि रायगढ़ पुलिस खेल, जागरूकता और सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि जिले में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की कमी नहीं है और ऐसे मंचों से उन्हें आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।

दो दिनों तक चले इस आयोजन में अंडर-14 और अंडर-17 वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। फाइनल मुकाबलों के बाद विभिन्न वर्गों में विजेताओं को गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में निर्णायक मंडल, कोच और रेफरी को भी प्रतीक चिन्ह एवं सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। आयोजन के सफल संचालन के लिए एडिशनल एसपी अनिल कुमार सोनी ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों, कोच, रेफरी और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

क्या कहा खिलाड़ियों ने

समापन समारोह में खिलाड़ियों और दर्शकों का उत्साह देखने योग्य रहा, जिससे यह आयोजन यादगार और सफल साबित हुआ।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS