Explore

Search

June 18, 2026 3:29 am

मयारू भौजी 2 : पारिवारिक भावनाओं की मिठास लेकर 15 मई को बड़े पर्दे पर दस्तक

छत्तीसगढ़ ।छत्तीसगढ़ी सिनेमा में इन दिनों जिस फिल्म की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, वह है मयारू भौजी 2 । 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है और इसके प्रति दर्शकों का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। फिल्म के गीत, ट्रेलर और झलकियों ने पहले ही लोगों के दिलों में जगह बना ली है।

इस फिल्म को मोहन सुंदरानी के प्रतिष्ठित बैनर तले प्रस्तुत किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ी सिनेमा में उनका नाम गुणवत्ता और भरोसे का पर्याय माना जाता है, इसलिए दर्शकों की उम्मीदें भी स्वाभाविक रूप से काफी ऊंची हैं।

फिल्म के निर्माता विजय सुंदरानी के अनुसार मयारू भौजी 2 एक पारिवारिक और भावनात्मक कहानी पर आधारित फिल्म है, जिसमें रिश्तों की गहराई, प्रेम, अपनापन और संस्कारों को बेहद संवेदनशील ढंग से पिरोया गया है। यह फिल्म दर्शकों को अपने परिवार और अपनों के महत्व का एहसास कराएगी। फिल्म के गीत भी इसी भावभूमि को मजबूत करते हैं, जो सीधे दिल को छूने की क्षमता रखते हैं।

निर्देशक उत्तम तिवारी ने बताया कि इस फिल्म की सबसे खास बात है निखिल सुंदरानी की दमदार एंट्री। निखिल, जो मोहन सुंदरानी के पोते हैं, इस फिल्म के जरिए अभिनय की दुनिया में कदम रख रहे हैं। निर्देशक के मुताबिक निखिल ने डांस, एक्शन और भावनात्मक दृश्यों में प्रभावशाली प्रदर्शन किया है, जो दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा।

फिल्म के सह-निर्माता हितेंद्र सुंदरानी भी इस प्रोजेक्ट को खास बनाने में पूरी टीम के साथ सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

कलाकारों की बात करें तो फिल्म में मन कुरैशी, हिरण्यमयी दास, आस्था शर्मा, विधि दुबे, उपासना वैष्णव, उर्वशी साहू, छोटी निषाद, संजय महानंद और पुष्पेंद्र सिंह जैसे अनुभवी और लोकप्रिय चेहरे नजर आएंगे। मजबूत स्टारकास्ट और संवेदनशील कहानी फिल्म को खास बनाती है।

कुल मिलाकर मयारू भौजी 2 एक ऐसी फिल्म के रूप में सामने आ रही है, जो पारिवारिक मूल्यों, रिश्तों की मिठास और भावनाओं की गहराई को बड़े पर्दे पर जीवंत करेगी। 15 मई को रिलीज के साथ ही यह देखना दिलचस्प होगा कि यह फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर कितना खरा उतरती है, लेकिन जिस तरह का माहौल अभी बना हुआ है, उससे साफ है कि यह फिल्म छत्तीसगढ़ी सिनेमा में एक नई छाप छोड़ने की पूरी क्षमता रखती है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS