
“हरीश दुहन कहा कि हमारे श्रमिक ही राष्ट्र के ऊर्जा प्रहरी एसईसीएल की असली पहचान उसके कामगार, माइनर, सुपरवाइजर, कॉन्ट्रैक्ट वर्कर और उनके परिवार ,जिनकी मेहनत से देश रोशन,कंपनी की हर उपलब्धि के पीछे श्रमिकों का परिश्रम, परिवारों का त्याग और टीम का अनुशासन ”
बिलासपुर। एसईसीएल मुख्यालय, बिलासपुर स्थित ऑडिटोरियम में 1 मई 2026 को खनिक दिवस का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक हरीश दुहन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ निदेशक तकनीकी संचालन एन . फ़्रैंकलिन जयकुमार , निदेशक एचआर बिरंची दास , निदेशक वित्त डी . सुनील कुमार कुमार , मुख्य सतर्कता अधिकारी हिमांशु जैन सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं विभिन्न श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण एवं कोल इंडिया कॉर्पोरेट गीत के साथ हुई। दीप प्रज्ज्वलन एवं वंदे मातरम के पश्चात शहीद श्रमवीरों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा गया। इस अवसर पर अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक हरीश दुहन ने संकल्प का वाचन किया, जिसे सभी उपस्थितों ने दोहराया। कार्यक्रम में अतिथियों एवं विभिन्न समितियों के सदस्यों का शाल, श्रीफल एवं पुष्पहार से सम्मान किया गया। स्वागत उद्बोधन महाप्रबंधक उत्पादन संजीव एम सिंह ने दिया, जबकि केंद्रीय कोयला मंत्री का संदेश जनसंपर्क अधिकारी द्वारा वाचन किया गया। इस अवसर पर खनिकों को समर्पित विशेष टेबलॉय का भी विमोचन किया गया।
मुख्य अतिथि हरीश दुहन ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे श्रमिक ही राष्ट्र के ऊर्जा प्रहरी हैं। एसईसीएल की असली पहचान उसके कामगार, माइनर, सुपरवाइजर, कॉन्ट्रैक्ट वर्कर और उनके परिवार हैं, जिनकी मेहनत से देश रोशन होता है।उन्होंने कहा कि कंपनी की हर उपलब्धि के पीछे श्रमिकों का परिश्रम, परिवारों का त्याग और टीम का अनुशासन निहित है।
श्रमवीरों का हुआ सम्मान

समारोह में विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रों, परियोजनाओं एवं कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया। एरिया परफॉर्मेंस, ओपनकास्ट एवं अंडरग्राउंड माइंस, मशीन ऑपरेटर, श्रमिक वर्ग सहित अनेक श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किए गए। इसके अलावा सीएसआर, क्वालिटी ऑफ लाइफ, पर्यावरण प्रबंधन, सुरक्षा उत्कृष्टता, एचआरडी, जनसंपर्क, राजभाषा एवं औद्योगिक संबंध जैसे क्षेत्रों में भी अवार्ड दिए गए।
कार्यक्रम में पूर्व निदेशक एचआर आर एस सिंह ने एसईसीएल के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि कंपनी अपने कर्मठ श्रमिकों के बल पर सफलता का इतिहास दोहराएगी। विभिन्न श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी श्रमिक दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रबंधन के साथ सहयोग का आश्वासन दिया।
इससे पूर्व अतिथियों ने मुख्यालय परिसर स्थित शहीद स्मारक, डॉ. आंबेडकर प्रतिमा एवं खनिक प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का संचालन वरुण शर्मा एवं मिताली तिवारी ने किया, जबकि अंत में धन्यवाद ज्ञापन महाप्रबंधक एचआर-श्रमशक्ति एस. परीदा ने प्रस्तुत किया।
प्रधान संपादक


