Explore

Search

April 28, 2026 8:59 pm

रायगढ़ पुलिस की मुस्तैदी से टली एटीएम चोरी की बड़ी वारदात, आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार,एसएसपी ने की नगद पुरस्कार की घोषणा

“वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आईपीएस शशि मोहन सिंह ने इस सराहनीय कार्य के लिए पूरी टीम की प्रशंसा करते हुए संबंधित आरक्षकों को नगद पुरस्कार देने की घोषणा की ,उन्होंने कहा कि सतर्क पुलिसिंग के चलते ही इस तरह की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण संभव है और रायगढ़ पुलिस आमजन की सुरक्षा के लिए हर समय मुस्तैद ”

रायगढ़, 28 अप्रैल। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे रात्रिकालीन पेट्रोलिंग अभियान के दौरान पूंजीपथरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते एटीएम से लाखों रुपये की संभावित चोरी की वारदात को समय रहते विफल कर दिया गया।

एएसपी अनिल सोनी से मिली जानकारी के अनुसार, गेरवानी चौक स्थित इंडिया वन प्राइवेट लिमिटेड के एटीएम के पास संदिग्ध गतिविधि की सूचना देर रात प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही थाना पूंजीपथरा की गश्त टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि एक व्यक्ति गैस कटर की मदद से एटीएम मशीन को तोड़कर नकदी निकालने का प्रयास कर रहा था। टीम ने बिना समय गंवाए घेराबंदी कर आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया।के

पकड़े गए आरोपी की पहचान पंकज कुमार पासवान (29 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मूलतः झारखंड के पलामू जिले का निवासी है और वर्तमान में गेरवानी क्षेत्र में रह रहा था। आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त गैस कटर भी बरामद किया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने आर्थिक तंगी और कर्ज के दबाव के चलते इस अपराध को अंजाम देने की योजना बनाना स्वीकार किया है।

इस घटना में एटीएम मशीन को लगभग 3.50 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। मामले में संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व थाना प्रभारी निरीक्षक रामकिंकर यादव के निर्देशन में आरक्षक चंद्रशेखर चंद्राकर, विक्रांत भगत और नरेंद्र कुमार पैकरा की टीम ने किया। पुलिस की इस तत्परता से एक बड़ी आर्थिक वारदात होने से बच गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने इस सराहनीय कार्य के लिए पूरी टीम की प्रशंसा करते हुए संबंधित आरक्षकों को नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि सतर्क पुलिसिंग के चलते ही इस तरह की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण संभव है और रायगढ़ पुलिस आमजन की सुरक्षा के लिए हर समय मुस्तैद है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS