“एसएसपी सिंह ने युवाओं से अधिकाधिक भागीदारी की अपील करते हुए कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण का सशक्त माध्यम हैं, जो समाज को सकारात्मक दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं”
रायगढ़, 22 अप्रैल। युवाओं को सकारात्मक दिशा देने और सामुदायिक पुलिसिंग को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आईपीएस शशि मोहन सिंह की पहल पर रायगढ़ पुलिस POLICE–YOUTH UNITY SPORTS के तहत 1 एवं 2 मई को दो दिवसीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता आयोजित करने जा रही है। प्रतियोगिता का आयोजन गौरीशंकर मंदिर रोड स्थित अग्रोहा भवन में किया जाएगा।

इस प्रतियोगिता में अंडर-14 (11 से 14 वर्ष) एवं अंडर-17 (15 से 17 वर्ष) आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाएं भाग ले सकेंगे। आयोजन का उद्देश्य युवाओं को खेलों के माध्यम से अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच की ओर प्रेरित करना तथा पुलिस और युवाओं के बीच विश्वास एवं सहयोग को और मजबूत बनाना है।
रायगढ़ पुलिस की इस पहल को युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर माना जा रहा है, जहां वे अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे। इच्छुक खिलाड़ी 30 अप्रैल तक दिए गए संपर्क नंबरों पर नि:शुल्क पंजीयन करा सकते हैं। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।
पंजीयन हेतु संपर्क:
जय कुमार यादव – 9827196040
भाविका पाण्डेय – 9039027282
प्रमोद सागर – 8827305512
प्रधान संपादक


