Explore

Search

April 18, 2026 6:36 pm

महावंश बुद्ध विहार में डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती हर्षोल्लास के साथ संपन्न

महाराष्ट्र वर्धा।जिले के समीप नेरी पुनर्वसन स्थित महावंश बुद्ध विहार में डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की 135वीं जयंती के उपलक्ष्य में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इससे पूर्व 11 अप्रैल को महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती के अवसर पर महिलाओं एवं बच्चों के लिए प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

14 अप्रैल को प्रातः 9 बजे पंचशील ध्वजारोहण एवं बुद्ध वंदना के साथ जयंती समारोह का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला परिषद उच्च प्राथमिक विद्यालय की मुख्याध्यापिका श्रीमती वर्षाताई काकड़े ने की। प्रमुख अतिथि के रूप में सरपंच प्रविणाताई काळपांडे, सामाजिक कार्यकर्ता राजहंस गावंडे, अभियंता अढाऊ, राजेंद्र गावंडे, शिक्षिका रेखाताई गौतम तथा डॉ. रामकृष्ण मिरगे समिति के अध्यक्ष रविंद्र काळपांडे (सचिव) सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

इस अवसर पर अतिथियों ने महामानव की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। नीलिमाताई दाहाट द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया, जबकि कार्यक्रम का प्रास्ताविक सचिव बळवंत दाहाट ने रखा। वक्ताओं ने अपने संबोधन में डॉ. आंबेडकर के जीवन, संघर्ष एवं उनके विचारों पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित जनों को मार्गदर्शन दिया।

कार्यक्रम के दौरान पाली भाषा परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। संचालन स्मिता टोकसे ने किया तथा आभार प्रदर्शन रुपाली हेंडवे ने किया। समारोह में ग्रामवासियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

दोपहर में भोजनदान कार्यक्रम आयोजित किया गया, जबकि सायंकाल सामूहिक शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में महिलाओं के लेझीम दल ने आकर्षक प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। यह शोभायात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होकर पुनः महावंश बुद्ध विहार में संपन्न हुई।

कार्यक्रम की सफलता में पंचशील कल्याणकारी संस्था, महावंश बुद्ध विहार समिति, युवा कार्यकर्ताओं एवं महिला मंडल के सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS