Explore

Search

May 19, 2026 5:16 am

दिव्यांग शिविर के तीसरे दिन कृत्रिम अंगों का वितरण, अतिथियों ने की सराहना

बिलासपुर ।शहीद विनोद चौबे नगर में धर्म जागरण समन्वय एवं वार्ड समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दिव्यांग शिविर के अंतर्गत तीसरे दिन दिव्यांगजनों को कृत्रिम हाथ, पैर एवं कैलिपर का वितरण किया गया। यह शिविर 1 अप्रैल से 5 अप्रैल तक संचालित किया जा रहा है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज से अरविंद दीक्षित, स्वयं सिद्धा फाउंडेशन के अध्यक्ष समाजसेवी चंचल सलूजा, कोषाध्यक्ष प्रभात मिश्रा, प्रसिद्ध नेत्र विशेषज्ञ डॉ. ललित मखीजा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उत्कर्ष दुबे उपस्थित रहे। वार्ड पार्षद अमित तिवारी ने सभी अतिथियों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया।

मंच संचालन कर रहे भृगु अवस्थी ने आयोजन की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। अपने उद्बोधन में अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों से दिव्यांगजनों को नई दिशा मिलती है और अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिलना चाहिए।

कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा उपस्थित दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग प्रदान किए गए। कृत्रिम अंग प्राप्त करने के बाद लाभार्थियों के चेहरे पर संतोष और आत्मविश्वास स्पष्ट रूप से देखा गया।आयोजन के समापन अवसर पर आयोजकों एवं अतिथियों ने महावीर सेवा सदन, कोलकाता से आए चिकित्सकों एवं तकनीशियनों का आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से यह शिविर सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS