Explore

Search

April 3, 2026 7:47 pm

48 घंटे में सुलझा दोहरा हत्याकांड, 4 आरोपी गिरफ्तार: एसपी विजय पाण्डेय ने किया खुलासा

“एसपी विजय पाण्डेय ने इस मामले के शीघ्र खुलासे के लिए साइबर थाना एवं थाना मुलमुला की संयुक्त टीम की सराहना की ,कहा टीम ने समन्वय एवं तकनीकी जांच के माध्यम से कम समय में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है”

जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम खपरी में हुए बुजुर्ग दंपति के दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि यह सफलता थाना मुलमुला एवं साइबर थाना की संयुक्त टीम की सतत कार्रवाई का परिणाम है।

पुलिस अधीक्षक विजय पाण्डेय ने बताया कि 01 अप्रैल 2026 को ग्राम खपरी में संतराम साहू (70 वर्ष) एवं उनकी पत्नी श्यामबाई साहू (65 वर्ष) की हत्या की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी पहलुओं पर जांच प्रारंभ की।

उन्होंने कहा कि घटना के शीघ्र खुलासे के लिए विशेष टीम गठित कर तकनीकी साक्ष्यों सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। आरोपियों ने चोरी की नीयत से घर में प्रवेश किया था और पकड़े जाने के डर से बुजुर्ग दंपति की हत्या कर दी।”

एसपी ने आगे बताया कि आरोपियों ने पहचान छुपाने के लिए नकली बाल, टोपी एवं मुखौटे का उपयोग किया था, लेकिन पुलिस की सतर्कता एवं लगातार प्रयासों के कारण उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार आरोपियो में गजेन्द्र पाल दिनकर (24 वर्ष), निवासी खपरी सुरेन्द्र यादव (25 वर्ष), निवासी खपरी मुख्य साजिशकर्ता श्यामरतन दिनकर (53 वर्ष), निवासी खपरी विजेन्द्र पाल दिनकर (26 वर्ष), निवासी खपरी शामिल हैं ।

घटना का खुलासा करते हुए एसपी पाण्डेय ने बताया कि जांच में सामने आया कि मुख्य साजिशकर्ता सुरेन्द्र यादव को पूर्व में मृतक के घर की जानकारी थी। इसी आधार पर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की योजना बनाई।

घटना की रात आरोपी छत के रास्ते घर में घुसे। इस दौरान संतराम साहू के जाग जाने पर आरोपियों ने उन पर चाकू से हमला कर हत्या कर दी। शोर सुनकर जागी उनकी पत्नी श्यामबाई पर भी हमला कर दिया गया, जिससे उनकी मृत्यु हो गई।आरोपियों ने घर से सोने का हार एवं चांदी की पायल लूटकर फरार हो गए।पुलिस ने घटना में प्रयुक्त 2 चाकू सोने का हार चांदी की पायल मोटरसाइकिल सीजी 11 ए डब्ल्यू 0357 जप्त कर लिया है ।

पुलिस कार्रवाई

एसपी पांडेय ने बताया कि मुख्य आरोपी गजेन्द्र पाल दिनकर को उसके ससुराल ग्राम नवागांव थाना मल्हार से हिरासत में लिया गया। पूछताछ में अपराध स्वीकार करने पर अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के कब्जे से लूट का सामान एवं हथियार बरामद किए गए।

पुलिस टीम की सराहना

पुलिस अधीक्षक विजय पाण्डेय ने इस मामले के शीघ्र खुलासे के लिए साइबर थाना एवं थाना मुलमुला की संयुक्त टीम की सराहना की है। उन्होंने कहा कि टीम ने समन्वय एवं तकनीकी जांच के माध्यम से कम समय में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।

पुलिस अधीक्षक विजय पांडेय ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे अपराधों की रोकथाम में सहायता मिल सके।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS