Explore

Search

March 27, 2026 12:52 am

राज्य सरकार ने आईएएस रजत बंसल को दी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, सीपीआर के अलावा सीएम के विशेष सचिव के रूप में आएंगे नजर

रायपुर। आईएएस रजत बंसल को राज्य सरकार ने जनसंपर्क आयुक्त के साथ ही मुख्यमंत्री के विशेष सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सोंपी है। इन सबके अलावा संचालक खनिज एवं एमडी माइनिंग कारपोरेशन का काम पहले ही तरह संभालते रहेंगे। पूर्व के सीपीआर को अपवाद स्वरूप छोड़ दें तो,इसके पहले इतनी बड़ी जिम्मेदारी राज्य सरकार ने किसी और आईएएस को कभी नहीं सौंपी।

2012 बैच के आईएएस रजत बंसल छत्तीसगढ़ कैडर में अपने बैच में सबसे सीनियर अफसर हैं। रजत बंसल संवाद के सीईओ की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। चर्चा तो इस बात की भी हो रही थी, जनसंपर्क आयुक्त के लिए राज्य सरकार के पास चार नामों का पैनल था। पैनल से जब एक नाम चुनने की बारी आई तो रजत बसंल का नाम सबसे ऊपर आ गया। राज्य सरकार द्वारा पूर्व में साैंपी गई जिम्मेदारी के अलावा वे सीपीआर का काम देखेंगे। खास बात ये उनको मुख्यमंत्री सचिवालय में भी पोस्टिंग दी गई है। ब्यूरोक्रेसी में इस बात की चर्चा भी तेजी के साथ हो रही है, इसके पीछे लोगों के बीच सहजता के साथ मेलमुलाकात और जो काम सौंपा जाए उसे पूरा करने में ही भरोसा रखते हैं। मतलब साफ है, ऐसे आईएएस जिनको रिजल्ट देने में महारात हासिल है। रजत बसंक का बैकग्राउंड भी प्रभावी है, वे पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार के दामाद हैं। राजीव कुमार जब मुख्य निर्वाचन आयुक्त थे, तब भी वे लाइमलाइट से दूर लो प्रोफाइल में बने रहे। रजत काफी विनम्र स्वभाव के आईएएस माने जाते हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के भी वे प्रिय हैं। सारी खूबियों को देखते हुए रजत को सरकार की छबि चमकाने वाले विभाग का दायित्व सौंपा गया है।
रजत बंसल छत्तीसगढ़ कैडर के 2012 बैच के आईएएस अफसर हैं। वे हरियाणा के रहने वाले हैं। कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग करने के बाद उन्होंने प्रतिष्ठित कंपनी में नौकरी की है। अपने पहले प्रयास में आईपीएस बने फिर दूसरे प्रयास में आईएएस।
जन्म और शिक्षा पिता भारतीय वन सेवा के अधिकारी थे। वे यूपी कैडर के आईएफएस अधिकारी रहे इसलिए रजत की शुरूआती स्कूली शिक्षा यूपी में हुई। रजत बंसल का जन्म 25 जुलाई 1988 को हुआ है। उनकी स्कूली शिक्षा लॉ मार्टिनियर स्कूल लखनऊ व डीपीएस स्कूल आरके पुरम दिल्ली से हुई है। दसवीं में रजत बंसल ने स्कूल में टॉप किया था। बीट्स प्लानी से कंप्यूटर साइंस ब्रांच से इंजीनियरिंग किया। पढ़ाई के दौरान फ्रांस में एक ट्रेनिंग प्रोग्राम में शामिल हुए। जिसमे उन्हें स्कॉलरशिप मिली।
यूपीएससी में सलेक्शन रजत बंसल की फील्ड ट्रेनिंग के लिए पहली पोस्टिंग सहायक कलेक्टर के रूप में रायगढ़ जिले में मिली। अगस्त 2014 में राजनांदगांव के एसडीएम बने। राजनांदगांव के सीईओ जिला पंचायत बने। फिर सूरजपुर जिले में जिला पंचायत सीईओ बने। रायपुर नगर निगम के कमिश्नर रहे। धमतरी, बस्तर व बलौदाबाजार जिलों के कलेक्टर रहे।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS