रतनपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा पिछले लगभग छह माह से संचालित संगठन सृजन अभियान के तहत मंगलवार को रतनपुर स्थित रेस्ट हाउस में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्रीय विधायक अटल श्रीवास्तव, जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर ग्रामीण के अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री एवं प्रभारी अभिनव तिवारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में वार्ड एवं बूथ कमेटियों के गठन, उनके अध्यक्षों तथा सदस्यों के चयन को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी दिशा-निर्देशों पर विस्तार से चर्चा की गई। संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने पर जोर दिया गया। साथ ही यह तय किया गया कि प्रत्येक वार्ड में बैठक कर अध्यक्षों का चयन किया जाएगा तथा प्रत्येक बूथ में 21 सदस्यीय बूथ कमेटी का गठन सुनिश्चित किया जाएगा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक अटल श्रीवास्तव ने कहा कि बूथ कमेटी संगठन की सबसे महत्वपूर्ण इकाई होती है, जो चुनाव के दौरान मतदाताओं तक सीधा संपर्क स्थापित करती है। उन्होंने निर्देश दिए कि कमेटियों के गठन में युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों एवं आरक्षित वर्गों का समुचित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जाए।

वहीं, नगर पालिका के पूर्व पार्षद एवं अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रहे शीतल जायसवाल ने बूथ कमेटियों को संगठन का आधार स्तंभ बताते हुए कहा कि मजबूत बूथ संरचना से चुनाव संचालन एवं जीत दोनों में लाभ मिलता है। उन्होंने ऊर्जावान और सक्रिय कार्यकर्ताओं को शामिल करने की आवश्यकता पर बल दिया।
बैठक को प्रभारी अभिनव तिवारी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल, नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष पुष्पांत कश्यप, यासीन खान, जसवंत जायसवाल सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया।
बैठक का संचालन वरिष्ठ कांग्रेसी मदन कश्यप द्वारा किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें रामरतन भारद्वाज, संजय जायसवाल, मिलन सिंह मरावी, कुलदीपक दुबे, कृष्णा डागर, रॉकी अनुरागी, सावन यादव, जितेन चंदेल, संजू, पूर्णिमा वैष्णव, सुनीता मानिकपुरी, सुनीता कश्यप, राधा सिंह, गणेशिया बाई, संजय कोसले, संतोष साहू, सैफ अली, ताहिर अली, संतोष चित्तू सोनी, अभिषेक मिश्रा, रियाज खोखर, शाहिद सहित अन्य शामिल रहे।
प्रधान संपादक


