Explore

Search

August 6, 2026 10:41 am

कलश यात्रा के साथ भागवत कथा का शुभारंभ, महिलाओं की रही सक्रिय भागीदारी

बिलासपुर। ग्राम पेण्डरवा में कुर्मी समाज समिति के तत्वावधान में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। यह धार्मिक आयोजन 16 मार्च से 23 मार्च तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें आसपास के ग्राम लक्षनपुर, गोंदइया, ओकलाही और चुमकवां के श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं।

कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर महिला सरपंच अंजनी बाई सहित बड़ी संख्या में माता-बहनों ने उत्साहपूर्वक कलश यात्रा में भाग लिया और धार्मिक वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

आयोजन के मुख्य संयोजक ओमप्रकाश कश्यप, विमल कश्यप, राजेश कश्यप और दीपा कश्यप हैं, जिनके मार्गदर्शन में यह आयोजन संपन्न हो रहा है। कथा के दौरान प्रतिदिन धार्मिक प्रवचन, भजन-कीर्तन और विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

आयोजकों ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से कथा में शामिल होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS