पर्यावरण व वन्यजीव संरक्षण में नागरिकों की भूमिका अहम : माधव आडे

वर्धा महाराष्ट्र ।पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण में स्थानीय नागरिकों का सक्रिय सहयोग आवश्यक है। मानव और वन्यजीवों के बीच होने वाले संघर्ष को रोकने के लिए वन विभाग द्वारा विशेष प्रयास किए जा रहे हैं, जिनमें आम नागरिकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह विचार सहायक वन संरक्षक माधव आडे ने व्यक्त किए।
वे पांजरा बंगला में इंटेलेक्चुअल सोसाइटी ऑफ मीडिया प्रोमोटर्स आईएसएमपी की ओर से आयोजित पर्यावरण जागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। यह कार्यक्रम रविवार, 9 फरवरी को पांजरा बंगला स्थित स्कूल परिसर में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में माधव आडे ने वन संरक्षण, संवर्धन एवं वन्यजीव संरक्षण से जुड़ी जानकारी साझा की तथा इस दिशा में महाराष्ट्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी। उन्होंने स्थानीय स्तर पर वन्यजीवों के साथ सह-अस्तित्व की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता आईएसएमपी के चेयरमैन चंद्रशेखर ने की। इस अवसर पर वन्यजीव संरक्षक कौशल मिश्र और बी. एस. मिरगे मंच पर उपस्थित थे। कार्यक्रम स्थल को ‘अरण्य ऋषि मारुति चितमपल्ली परिसर’ नाम दिया गया, जहां वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उनके योगदान को स्मरण किया।
कार्यक्रम के दौरान आईएसएमपी की ओर से सहायक वन संरक्षक माधव आडे कारंजा परिक्षेत्र के क्षेत्राधिकारी नरेंद्र सावंत वनरक्षक शिवाजी सावंत अश्विनी कोहपरे राउंड ऑफिसर प्रवीण डेहणकर प्रताप ढाले वनरक्षक सुनंदा उईके अक्षय जाधव अंचल रामटेके पुलिस पाटील मुकेश चव्हाण सहित अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मान पत्र एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन वनरक्षक शिवाजी सावंत ने किया

इस अवसर पर डॉ. ओ.पी. गुप्ता एन.एन. काज़ी प्रदीप श्रीवास्तव राजेंद्र चौधरी, सुनील पांडेय डॉ. अक्षय पारगांवकर डॉ. मंगेश भोयर डॉ. अनिर्वाण घोष डॉ. शाहिद अली विजय देशपांडे मीनाताई इंगले निलिमा मुणोत सहित महात्मा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान सालोड के विद्यार्थी एवं ग्राम पांजरा बंगला के नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
प्रधान संपादक


