Explore

Search

February 13, 2026 8:52 pm

सूखे नशे के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कड़ी कार्रवाई

छत्तीसगढ़ ।रायपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा सूखे नशे के विरुद्ध अपनाई गई जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना टिकरापारा पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट के एक प्रकरण में एंड टू एंड कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

दिनांक 11.02.2026 को थाना टिकरापारा क्षेत्र अंतर्गत नीलकंठेश्वर मंदिर के पीछे मठपारा क्षेत्र में प्रतिबंधित मादक पदार्थ चिट्टा हेरोइन का अवैध विक्रय करते हुए रायपुर में पदस्थ आरक्षक हिमांशु बर्मन को 01 ग्राम चिट्टा हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया था। उक्त संबंध में थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 119/26, धारा 21 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी हिमांशु बर्मन से पूछताछ के आधार पर मेमोरेंडम कथन में प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी द्वारा लक्की सिंह को चिट्टा हेरोइन विक्रय किया जाना स्वीकार किया गया। उक्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 13.02.2026 को आरोपी लक्की सिंह पिता स्व. प्रीतम सिंह, उम्र 28 वर्ष निवासी कुकरी पारा सुभाष नगर थाना पुरानीबस्ती, रायपुर (हाल पता  रूद्र विहार अमलेश्वर, जिला दुर्ग को गिरफ्तार किया गया।

आरोपी लक्की सिंह की तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 5.5 ग्राम चिट्टा हेरोइन एवं 01 नग जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा बताया गया कि उसने आरक्षक हिमांशु बर्मन से 6 ग्राम चिट्टा खरीदा था, जिसमें से आधा ग्राम का सेवन कर शेष 5.5 ग्राम अपने पास रखा था।

बरामदगी के आधार पर प्रकरण में धारा 21(बी), 29 एनडीपीएस एक्ट एवं 25 आर्म्स एक्ट जोड़ी गई है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

पुलिस उपायुक्त पश्चिम संदीप कुमार पटेल के निर्देश पर तथा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पश्चिम राहुल देव शर्मा के निर्देशन में सहायक पुलिस आयुक्त न्यू राजेन्द्र नगर नवनीत पाटिल एवं सहायक पुलिस आयुक्त आज़ाद चौक इशु अग्रवाल के नेतृत्व में थाना टिकरापारा एवं आज़ाद चौक की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा उक्त कार्रवाई की गई।मामले में सोर्स से डेस्टिनेशन तक मादक पदार्थ की आपूर्ति श्रृंखला की गहन जांच की जा रही है तथा अन्य संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु अग्रिम विवेचना जारी है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS