CBN36 रायपुर, 19 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने विजयादशमी (दशहरा) पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
राज्यपाल श्री डेका ने अपने संदेश में कहा कि विजयादशमी का पर्व अन्याय पर न्याय और असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। यह पर्व हमें सिखाता है कि जीवन में कितनी भी कठिनाइयां आएं, हमें अपने आदर्शों और मूल्यों के प्रति सदैव दृढ़ रहना चाहिए।
उन्होंने कहा कि समाज में सद्भाव, एकता और शांति बनाए रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपना योगदान देना चाहिए। सत्य, सदाचार और अच्छाई के मार्ग पर चलने वालों की सदैव जीत होती है। विजयादशमी का पर्व हमें इन्हीं मूल्यों को अपनाने और समाज में सकारात्मकता का प्रसार करने की प्रेरणा देता है।
रवि शुक्ला
प्रधान संपादक