Explore

Search

October 19, 2026 9:34 pm

हिंदी विश्वविद्यालय में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर प्रतियोगिताओं का पुरस्कार वितरण

पोस्टर प्रतियोगिता में होआंग हुओंग क्विन्ह रहीं अव्वल

CBN36 वर्धा, 19 अक्टूबर 2026। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के शिक्षा विद्यापीठ के मनोविज्ञान विभाग द्वारा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में कस्तूरबा सभागार में आयोजित निबंध एवं पोस्टर प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सोमवार, 19 अक्टूबर को पुरस्कार वितरित किए गए।

मानसिक स्वास्थ्य विषय पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में होआंग हुओंग क्विन्ह ने प्रथम, तुलिका वर्मा ने द्वितीय और निकिता टेभरे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, निबंध प्रतियोगिता में श्रीयांशी सतरूपा ने प्रथम, नेमाराम ने द्वितीय तथा प्रशांत कुमार सुमन और रागिनी ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।

शिक्षा विद्यापीठ के अधिष्ठाता प्रो. गोपाल कृष्ण ठाकुर ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। कार्यक्रम का उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा विद्यार्थियों को इस विषय पर विचारों की अभिव्यक्ति के लिए प्रोत्साहित करना रहा।

इस अवसर पर सहायक प्रोफेसर डॉ. नवीन कुमार त्रिपाठी, परामर्शदाता डॉ. स्मृति त्रिपाठी, डॉ. ज्योति सावळे, सहायक प्रोफेसर डॉ. ब्रिजेश यादव, डॉ. प्रेरणा सहित अन्य ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग किया।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS