Explore

Search

February 4, 2026 7:38 pm

नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में 9 खिलाड़ियों ने लहराया परचम नेपाल में होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन, कलेक्टर-एसएसपी ने दी शुभकामनाएं

बिलासपुर।राजस्थान के जयपुर में आयोजित दो दिवसीय नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले के साथ-साथ प्रदेश का नाम रोशन किया है। 30 जनवरी एवं 1 फरवरी को आयोजित इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ से खेलो ताइक्वांडो यूथ स्पोर्ट्स फेडरेशन के 11 खिलाड़ियों ने सहभागिता की।

प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के आधार पर 9 खिलाड़ियों का चयन नेपाल में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए किया गया है। चयनित खिलाड़ियों ने कलेक्टर आईएएस संजय अग्रवाल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आईपीएस रजनेश सिंह से सौजन्य मुलाकात की।

इस अवसर पर कलेक्टर एवं एसएसपी ने खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने अनुशासन, मेहनत और प्रतिभा के बल पर जिले व प्रदेश को गौरवान्वित किया है। दोनों अधिकारियों ने खिलाड़ियों को नेपाल में होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

टीम का नेतृत्व कोच रिमझिम गुप्ता मैनेजर चंद्र प्रकाश एवं अंतरराष्ट्रीय मास्टर गणेश सागर ने किया। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों में अमन गेंडारे ऋषभ पटेल कान्हा गुप्ता संजनी नीलिमा विमल साहू एवं आर्यन सागर शामिल हैं।जयपुर से वापसी के दौरान रेलवे स्टेशन पर चयनित खिलाड़ियों कोच एवं मैनेजर का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS