Explore

Search

February 4, 2026 7:35 pm

हिंदी विश्वविद्यालय में कृत्रिम बुद्धि शिक्षा समाज एवं नवाचार पर दो दिवसीय प्री-समिट राष्ट्रीय संगोष्ठी 5 से

वर्धा, 04 फरवरी 2026।महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय में ‘कृत्रिम बुद्धि शिक्षा, समाज एवं नवाचार’ विषय पर दो दिवसीय प्री-समिट राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन 05 एवं 06 फरवरी को किया जा रहा है। संगोष्ठी का आयोजन भाषा प्रौद्योगिकी एवं भाषा अभियांत्रिकी विभाग द्वारा किया जा रहा है।

संगोष्ठी का उद्घाटन 05 फरवरी को पूर्वाह्न 11:30 बजे कस्तूरबा सभागार में विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. कुमुद शर्मा की अध्यक्षता में होगा। उद्घाटन सत्र में विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, नागपुर के एसोसिएट डीन अकादमिक डॉ. तौसीफ दीवान, सहायक प्रोफेसर डॉ. वसुधंरा राठोड़, पीएसओ, एमगिरी, वर्धा के डॉ. श्रवण चांडक तथा एजेंथिक्स प्राइवेट लिमिटेड, बेंगलुरु की चीफ एआई साइंटिस्ट डॉ. अर्पित दीपक यादव संबोधित करेंगे।

सत्र का संचालन विभाग की प्रभारी एवं संगोष्ठी संयोजक डॉ. हर्षलता पेटकर करेंगी। प्रस्तावना एवं स्वागत भाषा विद्यापीठ की अधिष्ठाता प्रो. प्रीति सागर करेंगी तथा धन्यवाद ज्ञापन संगोष्ठी समन्वयक डॉ. अंजनी कुमार राय द्वारा किया जाएगा।

उसी दिन अपराह्न 03:00 बजे दत्तोपंत ठेंगड़ी सभागार में प्रथम तकनीकी सत्र ‘शोध एवं शिक्षा में कृत्रिम बुद्धि का रूपांतरण’ विषय पर आयोजित होगा। सत्र की अध्यक्षता न्यू आर्ट्स, कॉमर्स एंड साइंस कॉलेज, वर्धा के प्राचार्य डॉ. आशीष ससनकर करेंगे तथा सह-अध्यक्षता डीएमआईएचईआर (डीयू), वर्धा की अधिष्ठाता (प्रभारी) अकादमिक सुप्रिया नारद करेंगी। इस सत्र में अमीत कुमार, प्रवीण कुमार शर्मा, बानी एवं शुभम मौर्य द्वारा शोध-पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे। सत्र का स्वागत एवं संचालन डॉ. प्रवेश कुमार द्विवेदी तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. हेमलता गोडबोले करेंगी।

06 फरवरी को पूर्वाह्न 10:30 बजे द्वितीय सत्र एआई स्टार्टअप नवाचार एवं रोजगार का भविष्य विषय पर आयोजित किया जाएगा। सत्र की अध्यक्षता डीएमआईएचईआर डीयू वर्धा की डॉ. उत्कर्षा पाचरणे तथा सह-अध्यक्षता सेंट विंसेंट पलोटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी नागपुर की डॉ. प्रांजली देशमुख करेंगी। इसमें अश्विनी साहू, ट्विंकल देवांगन एवं वाशु गुप्ता द्वारा पत्र-प्रस्तुति दी जाएगी। सत्र का संचालन डॉ. अंजना किशनपुरी एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. तुफान सिंह पारधी करेंगे।

इसी दिन दोपहर 12:00 बजे दत्तोपंत ठेंगड़ी सभागार में एआई युग में भविष्य का कार्यक्षेत्र अवसर चुनौतियां एवं तैयारी विषय पर पैनल चर्चा आयोजित होगी। पैनल में प्रैग्मेटिक्स ग्लोबल प्रा. लि नागपुर की मित्तल भट्ट एजेंथिक्स टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड बेंगलुरु की डॉ. अर्पित यादव गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग नागपुर की डॉ. राजश्री राऊत तथा बजाज इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, वर्धा की डॉ. शीतल काले सहभागिता करेंगी। पैनल चर्चा का संचालन एवं मॉडरेशन जनसंचार विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. संदीप वर्मा करेंगे।

संगोष्ठी का समापन सत्र अपराह्न 04:00 बजे कुलपति प्रो. कुमुद शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित होगा, जिसमें रायसोनी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, नागपुर की अध्यक्ष डॉ. अचम्मा थॉमस विशिष्ट अतिथि के रूप में संबोधित करेंगी। समापन सत्र का संचालन डॉ. हेमलता गोडबोले तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. हर्षलता पेटकर द्वारा किया जाएगा।

संगोष्ठी का उद्देश्य विश्वविद्यालयों में उपलब्ध एआई पाठ्यक्रमों एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना शिक्षा एवं उद्योग के बीच प्रभावी संवाद स्थापित करना कृत्रिम बुद्धिमत्ता में अनुसंधान नवाचार एवं स्टार्ट-अप्स को प्रोत्साहित करना तथा एआई क्षेत्र में रोजगार एवं करियर अवसरों की जानकारी प्रदान करना है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS