Explore

Search

February 3, 2026 2:48 pm

छत्तीसगढ़ में रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को ऐतिहासिक बढ़ावा, बजट आवंटन 24 गुना बढ़ा

बिलासपुर।छत्तीसगढ़ में रेलवे अधोसंरचना को लेकर बीते एक दशक में अभूतपूर्व प्रगति दर्ज की गई है। वर्ष 2009-14 के दौरान जहां रेलवे के लिए वार्षिक औसत बजट आवंटन 311 करोड़ रुपये था, वहीं 2026-27 में यह बढ़कर 7,470 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जो लगभग 24 गुना वृद्धि को दर्शाता है।

राज्य में वर्तमान में कुल 51,080 करोड़ रुपये की रेलवे परियोजनाओं पर कार्य प्रगति पर है। इन परियोजनाओं में नए ट्रैक निर्माण, स्टेशन पुनर्विकास तथा रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने जैसे कार्य शामिल हैं।

अमृत स्टेशन योजना के तहत 32 स्टेशनों का पुनर्विकास

अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के 32 रेलवे स्टेशनों को आधुनिक स्वरूप देने के लिए चयनित किया गया है। इन पर कुल 1,674 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है।

अब तक डोंगरगढ़ (फेज-1), अंबिकापुर, भानुप्रतापपुर, भिलाई एवं उरकुरा सहित 5 स्टेशनों पर कार्य पूर्ण हो चुका है।

प्रीमियम ट्रेन सेवाओं से कनेक्टिविटी में सुधार

राज्य में प्रीमियम ट्रेन सेवाओं के विस्तार से यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं। वर्तमान में छत्तीसगढ़ से वंदे भारत एक्सप्रेस की 2 जोड़ी तथा अमृत भारत एक्सप्रेस की 1 जोड़ी सेवाएं संचालित हो रही हैं।

नेटवर्क विस्तार और 100 प्रतिशत विद्युतीकरण

2014 के बाद से छत्तीसगढ़ में लगभग 1,200 किलोमीटर नए रेल ट्रैक का निर्माण किया गया है, जो संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के कुल रेल नेटवर्क से भी अधिक है।

इसके साथ ही राज्य ने 100 प्रतिशत रेलवे विद्युतीकरण का लक्ष्य प्राप्त कर लिया है। इस अवधि में 366 किलोमीटर रेल लाइनों का विद्युतीकरण किया गया।

सुरक्षा ढांचे को भी मजबूती

राज्य में अब तक 170 रेलवे फ्लाईओवर एवं अंडरपास का निर्माण किया जा चुका है। वहीं, ट्रेन सुरक्षा प्रणाली ‘कवच’ के अंतर्गत 845 किलोमीटर रूट स्वीकृत किए गए हैं, जबकि 1,083 किलोमीटर में कार्य अथवा टेंडर प्रक्रिया प्रगति पर है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS