Explore

Search

February 3, 2026 12:09 am

कोरबा में आईजी रामगोपाल गर्ग का सख्त संदेश-अपराध नियंत्रण में ढिलाई बर्दाश्त नहीं

सशक्त मोबाइल ऐप के उपयोग में लापरवाही पर जताई नाराज़गी, कहा तकनीक का लाभ तभी जब शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण हो

कोरबा।बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक आईपीएस रामगोपाल गर्ग ने सोमवार को कोरबा प्रवास के दौरान अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक लेकर जिले की पुलिसिंग पर सख्त रुख अपनाया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि एफआईआर में देरी लापरवाहीपूर्ण विवेचना और बीट सिस्टम की निष्क्रियता किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगी।

आईजी श्री गर्ग ने एसपी आईपीएस सिद्धार्थ तिवारी समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया कि जनशिकायतों पर त्वरित एफआईआर और प्रभावी कार्रवाई पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि आम नागरिक को थाने के चक्कर न लगाने पड़ें यह सुनिश्चित किया जाए।

समीक्षा के दौरान आईजी ने बीट प्रणाली को सुदृढ़ करने के निर्देश देते हुए बीट आरक्षकों की भूमिका पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि यदि बीट स्तर पर पुलिस सक्रिय रहे तो अपराध को प्रारंभिक स्तर पर ही रोका जा सकता है। संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित पेट्रोलिंग और सूचना तंत्र को मजबूत करने के निर्देश दिए गए।

आईजी आईपीएस राम गोपाल गर्ग ने सशक्त मोबाइल ऐप के उपयोग में लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए कहा कि तकनीक का लाभ तभी है जब शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण हो। उन्होंने ऐप के माध्यम से प्राप्त प्रत्येक शिकायत की मॉनिटरिंग के निर्देश दिए।बैठक में पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने जिले की वर्तमान स्थिति से अवगत कराते हुए आईजी द्वारा दिए गए निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने की बात कही।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS