Explore

Search

August 17, 2026 10:24 am

NH-43 पर दुर्घटनाजन्य स्थलों का ड्रोन से निरीक्षण, त्वरित सुधार के निर्देश

जशपुर रेंज के डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आईपीएस डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर NH-43 पर दुर्घटनाजन्य स्थलों का ड्रोन कैमरे के माध्यम से तकनीकी निरीक्षण

जशपुरनगर, 30 जनवरी।जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से जशपुर रेंज के डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आईपीएस डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक NH-43 पर चिन्हांकित दुर्घटनाजन्य स्थलों का ड्रोन कैमरे के माध्यम से तकनीकी निरीक्षण किया गया।

ड्रोन निरीक्षण के दौरान सड़क की भौतिक संरचना, यातायात प्रवाह दृश्यता संकेतक व्यवस्था सड़क किनारे अवरोधों तथा दुर्घटनाओं के संभावित कारणों का सूक्ष्म और विस्तृत परीक्षण किया गया।

संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान गिरांग तिराहा, होलीक्रास स्कूल घोलेंग के सामने पोरतेंगा जाने वाला तिराहा पॉलीटेक्निक कॉलेज मार्ग झरगांव मार्ग पर पुलिया के समीप तथा भलमंडा चौक जैसे संवेदनशील स्थानों का अवलोकन किया गया।

निरीक्षण उपरांत गिरांग तिराहा क्षेत्र में जंक्शन आइलैंड की सफाई डोड़काचौरा रोड पर अवैध होल्डिंग हटाने तथा रांची रोड स्थित पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप केदार दुकान एवं अन्य साइन बोर्डों को नियमानुसार हटाने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही क्षेत्र में रम्बलर स्ट्रिप लगाने, भारी वाहन प्रवेश निषेध बोर्ड का स्थान परिवर्तन तथा टर्निंग व चेतावनी संकेत बोर्डों की संख्या बढ़ाने के निर्देश जारी किए गए।

विद्यालय एवं तिराहों पर विशेष निर्देश

होलीक्रास स्कूल घोलेंग के सामने विद्यालय चेतावनी संकेत बोर्ड यात्री प्रतीक्षालय एवं चर्च मार्ग के समीप रम्बलर स्ट्रिप लगाने तथा सड़क किनारे पेड़ों की डालियों और झाड़ियों की कटाई-छंटाई कराने के निर्देश दिए गए।पोरतेंगा तिराहा के समीप सड़क किनारे वृक्षों की छंटाई तथा तिराहे पर स्थित गुमटी को नियमानुसार पीछे स्थानांतरित करने के निर्देश भी दिए गए।

पॉलीटेक्निक कॉलेज मार्ग पर पुलिया के समीप मोड़ में स्थित झुरमुट हटाने तथा भलमंडा चौक में आम वृक्ष की डालियों की छंटाई कराने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त जामटोली एवं भलमंडा मार्ग में सड़क ढलाई कार्य कराए जाने हेतु राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को निर्देशित किया गया।

सुधार के निर्देश

ड्रोन निरीक्षण के दौरान चिन्हांकित कमियों के शीघ्र निराकरण के लिए संबंधित निर्माण एजेंसियों एवं यातायात प्रभारी जशपुर को समयबद्ध रूप से सुधारात्मक कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। पुलिस प्रशासन के अनुसार ड्रोन आधारित निरीक्षण से दुर्घटनाजन्य स्थलों की सटीक पहचान संभव हो सकी है, जिससे सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा। 

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS