Explore

Search

June 22, 2026 7:49 am

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 7 फरवरी को करेंगी बस्तर पंडुम–2026 का उद्घाटन

जगदलपुर।भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू 7 फरवरी 2026 को एक दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगी। इस दौरान वह जगदलपुर में आयोजित राज्य स्तरीय जनजातीय सांस्कृतिक महोत्सव बस्तर पंडुम–2026 का औपचारिक उद्घाटन करेंगी।

छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा आयोजित यह भव्य सांस्कृतिक आयोजन बस्तर अंचल की समृद्ध जनजातीय विरासत को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। महोत्सव में जनजातीय संस्कृति, लोककला, पारंपरिक नृत्य गीत-संगीत वेशभूषा, रीति-रिवाज एवं हस्तशिल्प की विविध झलक देखने को मिलेगी।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा राष्ट्रपति को इस प्रतिष्ठित आयोजन के उद्घाटन हेतु आमंत्रण दिया गया था जिसे राष्ट्रपति ने सहर्ष स्वीकार किया। राष्ट्रपति की उपस्थिति से बस्तर पंडुम को राष्ट्रीय स्तर पर व्यापक पहचान मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

महोत्सव के माध्यम से जनजातीय कलाकारों, शिल्पकारों एवं लोक कलाकारों को प्रोत्साहन मिलने के साथ साथ क्षेत्रीय पर्यटन और सांस्कृतिक चेतना को भी बढ़ावा मिलेगा।

राष्ट्रपति के आगमन और कार्यक्रम को लेकर जिला एवं राज्य प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की तैयारियाँ की जा रही हैं।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS