रायगढ़।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आईपीएस शशि मोहन सिंह की सख्ती का असर अब जिले में दिखने लगा है अपराध नियंत्रण के साथ-साथ कम्युनिटी पुलिसिंग को सुदृढ़ करने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। अवैध गांजा शराब एवं जुआ जैसे अपराधों पर सख्त कार्रवाई के साथ पुलिस आमजन विशेषकर महिलाओं एवं बच्चों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर भी विशेष ध्यान दे रही है।

इसी क्रम में एडिशनल एसपी अनिल सोनी एवं डीएसपी सुशांतो बनर्जी के मार्गदर्शन में थाना कोतरारोड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुसमरा स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन थाना प्रभारी कोतरारोड निरीक्षक मोहन भारद्वाज द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं एवं शिक्षकों को महिला एवं बाल अपराध साइबर अपराध तथा यातायात नियमों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। छात्राओं को किसी भी असहज स्थिति में तुरंत माता-पिता, शिक्षक अथवा पुलिस को सूचना देने की सलाह दी गई। गुड टच और बैड टच की पहचान, डायल 112 चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 तथा महिला सुरक्षा हेल्पलाइन 181 की उपयोगिता के बारे में भी जानकारी दी गई।

साइबर अपराध से बचाव को लेकर छात्राओं को अनजान कॉल लिंक या ओटीपी साझा न करने, सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत जानकारी पोस्ट न करने तथा किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 अथवा नजदीकी थाना-साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराने की अपील की गई।
यातायात जागरूकता के अंतर्गत दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने तेज गति से वाहन न चलाने नशे में वाहन चलाने वालों के साथ यात्रा न करने एवं सड़क नियमों के पालन पर जोर दिया गया। छात्राओं से अपने परिवारजनों को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने का आग्रह किया गया।

थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज ने छात्राओं से संवाद करते हुए कहा कि पुलिस सदैव उनकी सुरक्षा के लिए तत्पर है और किसी भी समस्या की स्थिति में निर्भय होकर पुलिस से संपर्क करें।

रायगढ़ एसएसपी सिंह ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे पुलिस के साथ सहयोग करें, सतर्क रहें तथा किसी भी अपराध या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि सुरक्षित समाज का निर्माण किया जा सके।
प्रधान संपादक


