Explore

Search

March 22, 2026 12:45 pm

रायगढ़ में महिला से मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

एसएसपी आईपीएस शशि मोहन सिंह ने कहा का महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराध करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के तमनार थाना क्षेत्र के ग्राम पाता में महिला और उसके पिता से मारपीट के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार 26 जनवरी को गांव में फेरीवाले को लेकर हुए विवाद के दौरान खीरसागर यादव और आनंद यादव ने महिला तथा उसके पिता के साथ कथित रूप से गाली-गलौच और मारपीट की। पीड़िता द्वारा 27 जनवरी को दी गई शिकायत के आधार पर थाना तमनार में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने बताया कि इस संबंध में अपराध क्रमांक 18/2026 अंतर्गत भारतीय न्याय संहिता की धारा 333, 296, 351(2), 115(2) एवं 3(5) के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना तमनार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों खीरसागर यादव (31) और आनंद यादव (40), निवासी ग्राम पाता को गिरफ्तार किया। आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराधों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS