Explore

Search

June 11, 2026 2:12 am

विवेक शर्मा बने छत्तीसगढ़ के नए महाधिवक्ता ,विधि एवं विधायी कार्य विभाग ने जारी किया आदेश

रायपुर।छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के अतिरिक्त महाधिवक्ता रहे विवेक शर्मा को प्रदेश का नया महाधिवक्ता नियुक्त कर दिया है। इस संबंध में विधि और विधायी कार्य विभाग द्वारा आधिकारिक आदेश जारी किया गया।

पूर्व महाधिवक्ता प्रफुल्ल कुमार भारत का इस्तीफ़ा शासन द्वारा स्वीकार कर लिया गया है। उनके त्यागपत्र स्वीकार होने के बाद नई नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी की गई।

विवेक शर्मा लंबे समय से राज्य के अतिरिक्त महाधिवक्ता के तौर पर कार्यरत थे और कई महत्वपूर्ण मामलों में राज्य का पक्ष प्रभावी रूप से रख चुके हैं। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद अब वे राज्य सरकार के शीर्ष विधिक प्रतिनिधि के रूप में कार्यभार संभालेंगे।

सरकार द्वारा जारी आदेश के साथ ही उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS